फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shardiya Navratri 2024: maa durga puja vidhi kalash sthapana devotees Crowds gathered in temples

Shardiya Navratri: सजा माता रानी का दरबार...मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, घट स्थापना संग शैलपुत्री का पूजन

Thu, 03 Oct 2024 02:50 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Oct 2024 02:50 PM IST
सार

इस बार नवरात्र में तिथियां बढ़ रही हैं जोकि शुभ संकेत हैं। सात अक्तूबर को चौथा नवरात्र होगा। 11 अक्तूबर को अष्टमी और नवमी का पूजन एक ही दिन होगा।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024: maa durga puja vidhi kalash sthapana devotees Crowds gathered in temples
शारदीय नवरात्र- मां शैलपुत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गए हैं। दुर्गा मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। घरों के साथ ही मंदिरों में घट स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रही है। इस बार मां पालकी में सवार होकर आई हैं। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी।

विज्ञापन


माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर देहरादून में शारदीय नवरात्र पूजा, अनुष्ठान घट स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ आरंभ की गई।, मंदिर के संस्थापक आचार्य डा बिपिन जोशी ने बताया आज सर्वप्रथम मां काली, लक्ष्मी, सरस्वती की स्वरुप पिंडियों और अष्टभुजी मां की मूर्ति को पवित्र गंगा जल से स्नान कराया गया और नए वस्त्र आभूषण धारण कराए गए।
विज्ञापन


विशेष पूजा अर्चना के साथ घट स्थापना की गई। और हरियाली बोई गई। फिर दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। दिन में भजन मंडलियों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। सायंकाल में माता वैष्णो देवी का विशेष श्रृंगार और आरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि नवरात्र के दिन घटस्थापना मुहूर्त सुबह 6:15 बजे से 7:22 बजे तक रहा। वहीं अभिजीत मुहूर्त 11:46 बजे से 12:33 बजे तक रहा। पांच और छह अक्तूबर को तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी।

बताया कि इस बार नवरात्र में तिथियां बढ़ रही हैं जोकि शुभ संकेत हैं। सात अक्तूबर को चौथा नवरात्र होगा। 11 अक्तूबर को अष्टमी और नवमी का पूजन एक ही दिन होगा। अष्टमी तिथि दस अक्तूबर को दोपहर 12:31 से शुरू होकर 11 अक्तूबर को दोपहर 12:06 पर समाप्त होगी।

Trending Videos

12 अक्तूबर को विजयदशमी
इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी। घट स्थापना पर इस बार कन्या राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। जिसमें बुध, सूर्य, केतु और चंद्रमा विराजमान रहेंगे। उत्तराखंड विद्वत सभा के अध्यक्ष आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि नवरात्र में नौ अक्तूबर को कालरात्रि पूजा की जाएगी। वहीं 12 अक्तूबर को विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Navratri 2024: नहीं थमेंगे महिलाओं के कदम, बच्चे सरकार संभाल लेगी...अब यहां क्रेच के सुविधा मिलने से बड़ी राहत

श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में होगी भजन संध्या

सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में नवरात्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुभ मुहूर्त में घट स्थापना होगी। इसके बाद मां भगवती की प्रतिमा को चोला अर्पण कर पूजा-अर्चना की जाएगी। तीन से 11 अक्तूबर तक मंदिर में मेला मैया की भजन संध्या के नाम माता रानी की चौकी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed