अगर आप अपने बैंक खाते को बेसिक सेविंग बैंक अकाउंट में कनवर्ट करा लें तो आप हर साल पेनल्टी के रूप में बर्बाद होने वाले अपने पैसे को बचा सकते हैं।
{"_id":"59c32dd14f1c1be4738b5b2c","slug":"sbi-basic-saving-bank-account-have-no-minimum-balance-charge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते को इस सेविंग अकाउंट में बदलकर आप हर साल बचा सकते हैं अपना पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाते को इस सेविंग अकाउंट में बदलकर आप हर साल बचा सकते हैं अपना पैसा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Sep 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : money
Trending Videos
sbi
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट योजना शुरू की है। इसके तहत न केवल जीरो बैलेंस पर खाते खुलवाए जा सकते हैं बल्कि पुराने सेविंग खातों को भी इसमें कन्वर्ट किया जा सकता है।
एसबीआई के नियम के मुताबिक खाते में मिनिमम बैलेंस रखने के लिए औसत माहवार चार्ज देना होता है। मेट्रो शहरों के खाते में कम से कम 5000 रुपये होने जरूरी हैं। सामान्य शहरों में कम से कम तीन हजार रुपये खाते में होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
2000 rupee note
अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में खाते में कम से कम दो हजार और ग्रामीण क्षेत्रों के खातों में कम से कम एक-एक हजार रुपये बैलेंस रहना जरूरी है। इससे कम बैलेंस होने पर 50 रुपये से 100 रुपये प्रतिमाह की पेनल्टी लगती है।
विज्ञापन
sbi
एसबीआई ने इस नियम के तहत महज तीन माह में करीब 80 करोड़ रुपये पेनल्टी से कमाया है। ग्राहकों में बढ़ते रोष को देखते हुए एसबीआई ने बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट योजना शुरू की है।