फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   rudrabhishek of lord shiva in jageshwar dham

जागेश्वर में अब गर्भगृह से बाहर होगा महाकाल का रुद्राभिषेक, जानिए इसकी वजह

Sun, 14 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 14 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
rudrabhishek of lord shiva in jageshwar dham

जागेश्वर धाम की सदियों से चली आ रही परंपरा में बदलाव किया गया है। तय हुआ कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिरों के गर्भगृह में होने वाली रुद्राभिषेक और अन्य पूजाएं गर्भगृह के बाहर होंगी। 

विज्ञापन

rudrabhishek of lord shiva in jageshwar dham

डिगरीगूंठ में धर्मशाला के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। साथ ही संस्कृत विद्यालय खोलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय हुआ।मंदिर समिति के अध्यक्ष डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि धर्मशाला के निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

rudrabhishek of lord shiva in jageshwar dham

डिगरीगूंठ में 84 नाली भूमि का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जागेश्वर धाम के पास से बहने वाली जटागंगा नदी के संरक्षण, संवर्धन के लिए काम करने का निर्णय हुआ। जागेश्वर में संस्कृत विद्यालय खोलने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन

rudrabhishek of lord shiva in jageshwar dham

जागेश्वर धाम के मंदिरों में प्रकाश की व्यवस्था और बेहतर करने का फैसला हुआ। आगामी श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए, अधिक सुविधाएं जुटाई जाएंगी। पुजारी हेमंत भट्ट (कैलाश) ने जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला निर्माण, क्षेत्र के गरीब असहाय परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सहयोग, संत महात्माओं के लिए धूनी, विश्राम गृह, वंचित पुजारियों को सूची में पंजीकृत करने आदि मांगें डीएम के सामने रखी। 

rudrabhishek of lord shiva in jageshwar dham

मंदिर समिति ने वंचित पुजारियों को 15 जून तक पंजीकरण कराने के लिए आश्वस्त किया। बैठक में समिति के प्रबंधक प्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि राम दत्त भट्ट, पुजारी आनंद बल्लभ भट्ट, शुभम भट्ट, बाला दत्त भट्ट, कैलाश चंद्र भट्ट, हेमंत भट्ट, मोहन चंद्र भट्ट, भगवान भट्ट, लक्ष्मी दत्त भट्ट, खीमानंद भट्ट, नारायण दत्त भट्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed