{"_id":"6128fd033d788a28256fc9cf","slug":"rishikesh-dehradun-highway-57-year-old-bridge-collapsed-at-two-places-after-heavy-rainfall-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-देहरादून हाईवे: दो जगह से ढहा 57 साल पुराना पुल, गढ़वाल का राजधानी से संपर्क कटा, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-देहरादून हाईवे: दो जगह से ढहा 57 साल पुराना पुल, गढ़वाल का राजधानी से संपर्क कटा, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
ऋषिकेश में ढहा पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषिकेश में भारी बारिश होने से जाखन नदी उफान पर आ गई। नदी के पानी के वेग के कारण कटाव होने से रानीपोखरी में जाखन नदी पर बना 57 साल पुराने मोटरपुल का कुछ हिस्सा दो स्थानों पर ढह गया। देहरादून की ओर से आ रही एक कार, दो लोडर और एक बाइक पुल के टूटे हिस्से के साथ सीधे नदी में पहुंच गए। मोटरपुल का हिस्सा ढहने से गढ़वाल का राजधानी देहरादून से संपर्क कट गया। वहीं प्रशासन ने वाहनों को नेपाली फार्म होकर देहरादून भेजा।
मोटरपुल के कुछ हिस्से बहने के बाद पुलिस की ओर से देहरादून की ओर जाने वाले ट्रैफिक को इंद्रमणि बडोनी चौक से श्यामपुर की ओर भेज दिया गया। वहीं डोईवाला जाने वाले विक्रम मुख्य मार्ग हरिद्वार रोड होते हुए श्यामपुर पहुंचे। वहीं देहरादून से ऋषिकेश की ओर से आने वाले ट्रैफिक को भानियावाला तिराहे से नेपाली फार्म की ओर से मोड़ने से श्यामपुर बाइपास स्थित रेलवेे फाटक से नेपालीफार्म सत्यनारायण मंदिर अंडरपास तक करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को एक घंटे का समय लग गया। यही हाल नेपाली फार्म से निर्मल आई इंस्टीट्यूट अंडरपास तक रही। रात तक जाम लगा रहा, वाहन रेंगरेंग कर चलते रहे। जाखन नदी के रौद्र रूप के कारण दिनभर नदी तट पर कटाव होता रहा। नदी के कटाव होने से हाईटेंशन लाइन छह बिजली के पोल बह गए, जबकि 11 क्षतिग्रस्त हो गए।
3 of 7
ऋषिकेश में पुल ढहने के बाद लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
पोल बहने के कारण जौलीग्रांट क्षेत्र में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। नदी का वेग इतना तेज था कि सात फीट गहरे तक तट क्षतिग्रस्त हो गया था। रानीपोखरी स्थित शहीद पेट्रोल पंप के पास तक पानी आ गया था। वहीं रानीपोखरी के नए बिजलीघर के लिए बनाई गई 33 केवी की लाइन के छह पोल बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ऋषिकेश में पुल ढहने के बाद रोके गए राहगीर
- फोटो : अमर उजाला
जौलीग्रांट के उपखंड अधिकारी गुरदीप ने बताया कि बिजलीघर में तकनीकी खराबी आने के कारण 11 बजे से शाम चार बजे तक पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। वहीं रामनगर डांडा क्षेत्र में बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से आधा घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कोटी कंडल में भू कटाव के कारण एक पोल गिर गया। बारिश के कारण ऊर्जा निगम के करीब 17 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ऋषिकेश में पुल ढहा
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 11 बजे रानीपोखरी स्थित जाखन नदी में बने मोटरपुल के एक हिस्से की क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्रशासन को मिली, सूचना के बाद एसडीएम डॉ.अपूर्वा सिंह और तहसीलदार डॉ.अमृता शर्मा, नायब तहसीलदार विजयपाल रावत और एसडीआरएफ ढालवाला की टीम, थाना रानीपोखरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र, फायर ब्रिगेड रानीपोखरी की यूनिट मौके पर मौजूद रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।