फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant: हादसे के बाद सामने आया पंत का पहला रिएक्शन, मदद करने वाले युवकों को लिखा 'थैंक यू'

Mon, 16 Jan 2023 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Jan 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant Thank to Rajat Kumar and Nishu Kumar to help him after accident
ऋषभ पंत की मदद करने वाले युवक - फोटो : अमर उजाला

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सड़क हादसे के बाद सोमवार को पहली बार रिएक्शन दिया। उन्होंने एक ट्वीट कर बताया है कि उनके पैर की सर्जरी सफल रही है और अब उनकी वापसी का सफऱ शुरू हो चुका है।



वहीं, उन्होंने हादसे के वक्त मदद करने वाले दो युवकों रजत और नीशू को भी ट्वीट कर धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा 'हो सकता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर पाऊं, लेकिन इन दो नायकों का बहुत धन्यवाद जिन्होंने दुर्घटना के दौरान मेरी मदद की और मेरा हाल जानने अस्पताल भी आए। मैं हमेशा उनका आभारी और ऋणी रहूंगा।

बता दें कि दिल्ली से रुड़की ढंढेरा अशोकनगर में अपने घर लौटते समय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार नारसन में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर डिवाइडर से टकरकर हाईवे के दूसरी तरफ पलटी लेते हुए करीब 200 मीटर तक जा पहुंची थी। दुर्घटना के साथ ही कार में भयंकर आग लग गई थी। 
Rishabh Pant Thank to Rajat Kumar and Nishu Kumar to help him after accident
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे मदद करने वाले युवक - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद पुरकाजी निवासी रजत और नीशू ने ही घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत की सबसे पहले मदद की थी। इसके बाद उन्होंने मैक्स अस्पताल पहुंचकर पंत का हालचाल भी जाना था और ऋषभ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने बताया कि वे उस दिन सुबह काम पर जा रहे थे।

Rishabh Pant Thank to Rajat Kumar and Nishu Kumar to help him after accident
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

तभी तेज धमाके के साथ एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। उन्होंने बताया कि वे दौड़ कर पहुंचे तो कार सवार युवक सड़क पर दर्द से कराह रहा था। उन्होंने तत्काल घायल ऋषभ पंत को अपनी चादर ओढ़ाई और उनके सिर पर कपड़ा बांधा। ताकि, माथे पर लगी चोट से खून का रिसाव न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Thank to Rajat Kumar and Nishu Kumar to help him after accident
हादसे में घायल ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

इसी बीच हरियाणा रोडवेज की बस आ गई। चालक-परिचालक ने तत्काल इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि इस बीच तक उन्हें नहीं पता था कि घायल युवक क्रिकेटर ऋषभ पंत हैं।

विज्ञापन
Rishabh Pant Thank to Rajat Kumar and Nishu Kumar to help him after accident
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

रजत कुमार और नीतू का कहना था कि क्रिकेटर पंत की जिंदगी बचाने और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने में जो योगदान दिया, उसके लिए उन्हें किसी सम्मान की जरूरत नहीं है। उनकी इच्छा है कि पंत जल्द स्वस्थ होकर खेल के मैदान में उतरें और जौहर दिखाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed