फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2021 : बाबा रामदेव ने पतंजलि में फहराया 108 फ़ीट ऊंचा तिरंगा, कहा- खत्म हो सरकार और किसान के बीच गतिरोध

Tue, 26 Jan 2021 01:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Jan 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021 in Uttarakhand : baba ramdev hoist 108 feet national flag in patanjali haridwar
पतंजलि योग पीठ में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण - फोटो : अमर उजाला

धर्मनगरी हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि योग पीठ में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।


 

Republic Day 2021 in Uttarakhand : baba ramdev hoist 108 feet national flag in patanjali haridwar
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग गुरु बाबा रामदेव के अनुयायी, पतंजलि का स्टाफ, स्कूली छात्र-छात्राएं, सभी धर्मों के धर्म गुरु मौजूद रहे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। बाबा रामदेव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को सलाह दी कि अगर वह अपनी सत्ता बचाना चाहती हैं तो वह राम और कृष्ण को भी उतना महत्व दें, जितना वह इस्लाम को देती हैं। 
 
Republic Day 2021 in Uttarakhand : baba ramdev hoist 108 feet national flag in patanjali haridwar
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला (file photo)

किसान और सरकार के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए भगवान से प्रार्थना की

गणतंत्र दिवस पर बाबा रामदेव ने किसान और सरकार के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए भगवान से प्रार्थना की और इस गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार से आह्वान भी किया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने जहां पतंजलि में 108 फ़ीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया तो वहीं इस मौके पर योग, आयुर्वेद और स्वदेशी की क्रंति के बाद अब शिक्षा की क्रंति लाने का संकल्प भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2021 in Uttarakhand : baba ramdev hoist 108 feet national flag in patanjali haridwar
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला (file photo)

सत्ताधारियों से भी किया अनुरोध

बाबा रामदेव ने किसानों के आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि आज गणतंत्र दिवस के मौके पर मेरी भगवान से प्रार्थना है कि किसानों और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध खत्म होना चाहिए। मेरा सत्ताधारियों से भी अनुरोध है कि यह गतिरोध जल्द खत्म हो।
 

विज्ञापन
Republic Day 2021 in Uttarakhand : baba ramdev hoist 108 feet national flag in patanjali haridwar
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला (file photo)

खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर नहीं बन पाया देश का किसान

बाबा रामदेव ने कहा कि किसान और सरकार दोनों अच्छी पहल करें। किसानों के हित के लिए पतंजलि भी पुरुषार्थ करेगी। देश का किसान दाल, खाद्यान, चीनी आदि में तो आत्मनिर्भर बन गया है। मगर खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर नहीं बन पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed