13 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन 152 सालों बाद अद्भुत संयाग बन रहा है। इस दिन अपनी मनोकामना के अनुसार इन चीजों से जलाभिषेक करेंगे तो शुभ और फलदायी होगा।
महाशिवरात्रि पर 152 साल बाद बना अद्भुत संयोग, मनोकामना के अनुसार इन चीजों से करें रुद्राभिषेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि व्रत मंगलवार को सभी जगह किया जाएगा। इसके लिए मंदिर पहले ही सज चुके हैं तो वहीं सोमवार रात से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का क्रम भी शुरू हो गया था। ज्योतिषों की मानें तो इस बार 152 साल बाद महाशिवरात्रि विशेष संयोग लेकर आई है।
आचार्य संतोष खंडूरी के अनुसार अभिजीत नक्षत्र, मंगलवार और पंचकल्याणी महासंयोग के साथ 152 वर्षों बाद आया है जो कि अपने आप में बेहद खास है। यदि इस मौके पर अपनी मनोकामना के अनुसार ही भोले बाबा का अभिषेक किया जाए तो इसका विशेष फल मिलता है।
जल से रुद्राभिषेक करने पर- वृष्टि होती है
कुशा जल से अभिषेक करने पर- रोग, दुख से छुटकारा मिलता है
दही से अभिषेक करने पर- पशु, भवन एवं वाहन की प्राप्ति होती है
गन्ने के रस से अभिषेक करने पर- लक्ष्मी प्राप्ति होती है