फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिसाल: राम नाम ने बदली तकदीर... हाथ नहीं थे फिर भी रखा हौसला, पैरों से पेंटिंग बनाकर नजीर बन गई अंजना

Tue, 16 Jan 2024 11:41 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Jan 2024 11:41 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Rishikesh Lady who have no hands make painting by foot inspirational story
पैरों से पेंटिंग बनाती अंजना - फोटो : अमर उजाला

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती...,सोहनलाल द्विवेदी की यह पंक्ति अंजना पर सटीक बैठती है। हाथ नहीं है तो वह पैरों से पेंटिंग बनाती हैं। उनका यह हौसला अन्य लोगों के लिए मिसाल बना हुआ है। इसी हौसले से वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं।



38 वर्षीय अंजना ने बताया कि वह श्यामपुर स्थित गुर्जर प्लाट में रहती हैं। बीते 12 वर्षों से वह नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में नावघाट के समीप मुख्य बाजार के सड़क किनारे बैठकर पेंटिंग बनाती हैं। कहा, एक बार वह सड़क किनारे बैठकर अपने पैर से कॉपी पर राम नाम लिख रही थी। इसी के बाद से उसकी तकदीर बदल गई। अंजना को पैरों से राम नाम लिखता देख इंग्लैंड की महिला पर्यटक स्टेफिन उनके पास आईं।

Ram Mandir Inauguration: 22 और 23 जनवरी को लखनऊ से डायवर्ट होकर जाएगी दून एक्सप्रेस, पढ़ें क्या रहेगा रूट

Ram Mandir Rishikesh Lady who have no hands make painting by foot inspirational story
पैरों से पेंटिंग बनाती अंजना - फोटो : अमर उजाला

तब महिला पर्यटक ने अंजना को पेंटिंग बनाने के लिए प्रेरित किया। विदेशी महिला की बात सुनकर उन्होंने अगले दिन से ही पेंटिंग बनाना शुरू कर दिया। पैरों से पेंटिंग बनाते देख पर्यटक उसकी पेंटिंग के मुरीद हो गए। तब से लेकर अब तक वह कई प्रकार की पेंटिंग बना चुकी हैं।

Ram Mandir Rishikesh Lady who have no hands make painting by foot inspirational story
पैरों से पेंटिंग बनाती अंजना - फोटो : अमर उजाला

जिसे विदेशी पर्यटकों ने खरीद लिए हैं। अंजना ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उन्होंने भगवान राम का चित्र बनाया था। जिसे एक विदेशी पर्यटक ने खरीद लिया था। कहा, वह सड़क किनारे बैठकर किसी से कुछ नहीं मांगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir Rishikesh Lady who have no hands make painting by foot inspirational story
अंजना

पर्यटक अपने श्रद्धा भाव से जो देते हैं वह उसे स्वीकार कर लेती हैं। कहा, पांच वर्ष पहले उनके पिता का देहांत हो गया, मां बुजुर्ग हैं। परिवार में एक भाई और तीन बहनें हैं। परिवार में वह सबसे बड़ी है। भाई-बहनों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
Ram Mandir Rishikesh Lady who have no hands make painting by foot inspirational story
अंजना

वह अपनी मां के साथ गुर्जर प्लाट में रहती है। उसका भाई रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करता है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed