उत्तराखंड: जनता दरबार में प्राइमरी टीचर ने मुख्यमंत्री को कह डाला चोर, सस्पेंड किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आवास में लगे जनता दरबार में एक महिला ने कुछ ऐसा कर दिया कि हंगामा मच गया। उसने अपने ट्रांसफर की मांग को लेकर ऐसा किया। उत्तरकाशी में तैनात प्राइमरी स्कूल की महिला शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा अपनी समस्या बताने के लिए जैसे ही मुख्यमंत्री के जनता दरबार में महिला खड़ी हुई वैसे ही सीएम ने उसे निलंबित करने की बात कह दी , जिस पर महिला ने आपा खो दिया और मुख्यमंत्री व आसपास बैठे अधिकारियों को लताड़ लगानी शुरू कर दी।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। इतना ही नहीं महिला ने मुख्यमंत्री को चोर तक कह दिया।
बता दें कि महिला 20 सालों से उत्तरकाशी के प्राइमरी स्कूल में तैनात है और लंबे समय से अपने ट्रांसफर की मांग कर रही है। गुरुवार को गढ़ी कैंट स्थित सीएम आवास में लगे जनता दरबार में 150 से ज्यादा फरियादी मौजूद थे। जैसे ही महिला ने हंगामा शुरू किया लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।
मुख्यमंत्री के सामने जैसे ही महिला का शोर-शराबा शुरू हुआ। वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन इससे पहले कुछ समझ पाते की महिला ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को खूब खरी-खोटी सुना दी। तुरंत महिला पुलिस कर्मियों ने महिला पर काबू पाया और खींचते हुए जनता दरबार से बाहर ले गईं।