फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोर्ट का फैसला आते ही छलक पड़ी पिता की आंखें, भरे गले से दोषी के लिए कही ये बात...

Fri, 07 Apr 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
poxo court decision for a girl in uttarakhand 

बृहस्पतिवार सुबह से ही मासूम बच्ची के पिता पॉक्सो कोर्ट के इर्द-गिर्द बेचैनी से घूम रहे थे। उन्हें अपनी बेटी के साथ हुई हैवानियत पर न्याय की पूरी उम्मीद थी। जैसे ही पॉक्सो कोर्ट की जज नीलम रात्रा ने अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई तो मासूम के पिता की आंखें छलक पड़ीं। 

poxo court decision for a girl in uttarakhand 

काशीपुर निवासी मासूम के पिता का कहना था कि आज उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिली होगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से उनकी बेटी को न्याय मिला है अब जल्द से जल्द दोषी को फांसी होनी चाहिए।

poxo court decision for a girl in uttarakhand 

नौ महीने बाद ही सही आखिरकार न्याय मिला तो मासूम बच्ची की मां के दिल को सुकून मिल गया। आंखें नम पर दिल में संतोष था कि आखिर उसकी बच्ची के कातिल को फांसी की सजा मिली। जिसने भी न्यायालय के इस फैसले के बारे में सुना उसने यही कहा कि बच्चों के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को फांसी की ही सजा मिलनी ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
poxo court decision for a girl in uttarakhand 

करीब नौ माह पूर्व 25 जून 2016 की रात टांडा निवासी सात वर्षीय बच्ची अपने भाई बहनों के साथ अलीगंज रोड पर एक सार्वजनिक जागरण में गई थी। 26 जून की सुबह बच्ची का शव सब्जी के खेत में मिला था। पुलिस ने इस मामले में करनदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। बच्ची के साथ दुराचार कर उसकी हत्या की गई थी। अब आरोपी को सजा मिलने के बाद बच्ची के परिजन संतुष्ट हैं। 

विज्ञापन
poxo court decision for a girl in uttarakhand 

परिजनों ने कहा कि आरोपी को फांसी की सजा मिलने से उनकी बेटी की आत्मा को आज शांति मिली होगी। फैसले की जानकारी मिलने पर घर में मौजूद बच्ची की मां अपनी बच्ची की फोटो सीने से लगाई रही। खामोस मां ने कहा तो कुछ नहीं लेकिन भीगी आंखों और खामोशी ने सबकुछ बयां कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed