फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi In Uttarakhand: पोशाक...3400 करोड़ की सौगात और हिमाचल चुनाव, 10 तस्वीरों के साथ पीएम की 10 बड़ी बातें

Fri, 21 Oct 2022 04:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 21 Oct 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Kedarnath Badrinath Dham Mana Village Visit PM Modi speech Read More Update
प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा - फोटो : अमर उजाला

बाबा केदार के भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को छठवीं बार केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी 7 बजकर 55 मिनट पर केदारनाथ पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य आला नेता व प्रशासनिक अधिकारी उनकी अगवानी की। यहां सबसे पहले प्रधानमंत्री ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया और फिर धाम में निर्माण कार्यों का जायजा लिया। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात दी।इसमें केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने सबसे पहले केदारनाथ पहुंचकर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 13 किमी लंबे सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया। साथ ही पुनर्निर्माण के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया।

माणा में जनसभा

केदारनाथ में लगभग अपने ढाई घंटे के कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के दर्शन किए। इसके बाद प्रधानमंत्री एटीवी (ऑल टेरिल व्हीकल) से पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही उत्तराखंड शासन व रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से बातचीत की।

 

लगभग 946 करोड़ की लागत से बनने वाले सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का वह शिलान्यास किया। परियोजना से जुड़े नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड के अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के माध्यम से परियोजना के बारे में जानकारी दी गई। केदारनाथ में लगभग ढाई घंटे रहेंगे और सुबह साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री मोदी श्रीबदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
 

सीएम धामी ने किया स्वागत
11.30 बजे उन्होंने बदरीनाथ में भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और फिर देश के अंतिम गांव मांणा में जाकर जनसभा की। माणा गांव प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर खासा उत्साह रहा। इस दौरान पीएम ने यहां अपने संबोधन में कई बड़ी बातें कहीं। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त देवभूमि की ओर से प्रधानमंत्री की स्वागत किया। 

PM Modi Uttarakhand Kedarnath Badrinath Dham Mana Village Visit PM Modi speech Read More Update
प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

पोशाक ने खींचा फिर सबका ध्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार अपनी पोशाक से लोगों का ध्यान खींचते हैं। और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। पीएम मोदी जिस पोशाक को पहनकर उत्तराखंड पहुंचे हैं, उसका संबंध हिमाचल से है। उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र और हिमाचल का ये क्षेत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं, लेकिन उनका अहसास हिमाचल तक पहुंचा हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से लगाव है, उसी तरह हिमाचल से भी उनका लगाव है। खास बात यह है कि कुछ समय बाद हिमाचल में चुनाव होने हैं, और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उत्तराखंड दौरे से हिमाचल को जोड़ने की पूरी कोशिश की है।

PM Modi Uttarakhand Kedarnath Badrinath Dham Mana Village Visit PM Modi speech Read More Update
केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

देश की सीमा पर बसा हर गांव मेरे लिए पहला गांवः पीएम 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज बाबा केदार और बद्री विशाल के दर्शन करके मन प्रसन्न हो गया। जीवन धन्य हो गया। माणा गांव, भारत के अंतिम गांव के रूप में जाना जाता है। लेकिन मेरे लिए सीमा पर बसा हर गांव, देश का पहला गांव है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की सीमा पर बसे ये गांव हमारे देश के सशक्त प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि पहले जिन इलाकों को देश की सीमाओं का अंत मानकर नजरअंदाज किया जाता था, हमने वहां से समृद्धि का आरंभ मानकर काम शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Kedarnath Badrinath Dham Mana Village Visit PM Modi speech Read More Update
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला

विरासत पर गर्व ' विकास के लिए हर संभव प्रयास भारत निर्माण के दो स्तंभ
 

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के विकसित भारत के निर्माण के दो प्रमुख स्तंभ हैं। पहला- अपनी विरासत पर गर्व, दूसरा- विकास के लिए हर संभव प्रयास। उन्होंने कहा कि  हमारे देश को गुलामी की जंजीरों ने ऐसा जकड़ रखा है कि कुछ लोगों को विकास के कार्यों पर सवाल उठाते हैं। पहले देश में अपनी ही संस्कृति को लेकर हीन भावना थी। लेकिन अब केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, काशी उज्जैन अयोध्या जैसे श्रद्धा के केंद्र अपनी भव्यता को दर्शा रहे हैं। देश में अब गुलामी की मानसिकता को खत्म करने की जरूरत है। कहा कि पहले की सरकारों ने सीमांत के लोगों के सामर्थ्य को उन्हीं के खिलाफ इस्तेमाल किया है। पीएम ने कहा कि हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए और उसे आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Kedarnath Badrinath Dham Mana Village Visit PM Modi speech Read More Update
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

3400 करोड़ की कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की दी सौगात
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात दी। इसमें केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। माणा और मलारी की दो सीमांत सड़कें डबल लेन होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed