फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश के गंगा तट पर हुई ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ बायोपिक की स्पेशल स्क्रीनिंग, पहुंचे विवेक ओबेरॉय

Mon, 27 May 2019 11:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 27 May 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
pm modi biopic special screening in ganga ghat rishikesh
अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की परमार्थ निकेतन आश्रम के गंगा तट पर स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। विभिन्न प्रांतों से पहुंचे लोगों ने मोदी की बायोपिक का आनंद उठाया। फिल्म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाय बेचने से लेकर  प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को बयां करती है। 

pm modi biopic special screening in ganga ghat rishikesh
अमर उजाला

फिल्म में विवेक ओबेरॉय, बोमन ईरानी, मनोज जोशी, राजेंद्र गुप्ता, जरीना बाहव, बरखा सेन गुप्ता आदि ने अदाकारी की है। यह फिल्म मोदी के कई अनछुये पहलुओं को दर्शाती है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए अभिनेता विवेक ओबेरॉय, फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और एम्स निदेशक प्रो. रविकांत पहुंचे।

pm modi biopic special screening in ganga ghat rishikesh
अमर उजाला

इस दौरान परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि पांच वर्षों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल, नीति, निर्णय और नेतृत्व को भारत की जनता ने स्वीकार किया और पूरे दिल से उन्हें आशीर्वाद भी दिया। आने वाला समय देश और देश की जनता के लिए बेहतर साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi biopic special screening in ganga ghat rishikesh
अमर उजाला

‘जो चैन मुझे तीर्थनगरी में मिलता है, वह मुझे दुनिया के किसी फाइव स्टार होटल में नहीं मिलता। क्योंकि यहां मां गंगा हैं जो मेरी सारी चिंताएं दूर करती हैं’। यह बात अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने परमार्थ निकेतन में अपनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान कही।

विज्ञापन
pm modi biopic special screening in ganga ghat rishikesh
अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक बेटा अपनी मां की गोद में बैठ जाता है और सुकून महसूस करता है, उसी तरह मां गंगा भी मुझे सिर्फ सुख और चैन प्रदान करती है। कहा कि इस फिल्म से यह शिक्षा मिलती है कि जज्बा हो तो एक चाय बेचने वाला बच्चा भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं है, बल्कि शिक्षा भी देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed