फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाग पंचमी 2020: नागों की पूजा का ये है शुभ समय, राशि के अनुसार इन उपायों को करने से दूर होंगे सारे कष्ट

Fri, 24 Jul 2020 08:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Jul 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Nag Panchami 2020: Nag Puja Auspicious timings, Solution According to Zodiac sign for good Luck
- फोटो : अमर उजाला।

25 जुलाई को नाग पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग की पूजा से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं। उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने कहा कि आज के दिन नाग की पूजा करने से दोष दूर होते हैं। जिसकी राशि में काल सर्प दोष होता है, इस दोष से मुक्ति पाने के लिए इस दिन की पूजा का महत्व है।

Nag Panchami 2020: Nag Puja Auspicious timings, Solution According to Zodiac sign for good Luck
ज्योतिषाचार्य पंडित सुशांतराज

वहीं, आचार्य डॉ. सुशांत राज ने कहा कि इस दिन राशियों पर भी खास प्रभाव पड़ता है। जातकों को आवश्यक उपाय भी करने चहिए। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि 25 जुलाई को सुबह 05 बजकर 39 मिनट से सुबह 08 बजकर 22 मिनट तक नाग देवता की पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। 

Nag Panchami 2020: Nag Puja Auspicious timings, Solution According to Zodiac sign for good Luck
- फोटो : फाइल फोटो

मेष राशि: नाग पंचमी पर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करना चाहिए। इससे राहु की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।
वृष राशि : नागपंचमी के दिन से 40 दिनों तक नियमित रुप से रोजाना एक तांबे का टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें। इससे राहु का प्रभाव कम होगा।
मिथुन राशि : नाग पंचमी वाले दिन से 40 दिनों तक रोजाना किसी कुष्ठ रोगी को मूली का दान करें। इससे इनके ऊपर से अशुभ ग्रहों की बाधा दूर होगी।
कर्क राशि : नाग पंचमी से लेकर आठ दिनों तक लगातार बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय को करने से राहु का कष्ट दूर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nag Panchami 2020: Nag Puja Auspicious timings, Solution According to Zodiac sign for good Luck
- फोटो : फाइल फोटो

सिंह राशि : अपने ऊपर से अशुभ ग्रहों का प्रभाव दूर करने के लिए नाग पंचमी और उसके बाद पड़ने वाले पहले शनिवार के दिन एक लाल कपड़े में नारियल और चार बादाम बांध कर किसी गड्ढे में दबा दें।
कन्या राशि: नाग पंचमी से छह दिनों तक लगभग 10 ग्राम धनिया किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। इससे मानसिक कष्ट दूर होंगे। 
तुला राशि: नाग पंचमी के एक दिन पहले की रात को कुछ जौं के दाने अपने सिरहाने पर रखकर सोएं। नाग पंचमी के दिन सुबह उठकर यह दाने पक्षियों को डाल दें। ऐसा करने से सुख-समृद्घि आएगी और दरिद्रता दूर होगी।
वृश्चिक राशि: नाग की पूजा करें। साथ ही गणेश जी की पूजा भी करें। उन्हें मोदक का भोग लगाएं। इससे रोजगार के रास्ते बनेंगे।

विज्ञापन
Nag Panchami 2020: Nag Puja Auspicious timings, Solution According to Zodiac sign for good Luck
- फोटो : फाइल फोटो

धनु राशि: आटे में चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं। ऐसा करने से शनि की वक्र दृष्टि से मुक्ति मिलेगी। दरिद्रता दूर होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि: नाग पंचमी से हर शनिवार को 11 दिनों तक तिल और जौं का दान करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
कुंभ राशि: नाग पंचमी के दिन प्रवाहित जल में कोयले को भी प्रवाह करें। स्वामी शनि देव प्रसन्न होंगे।
मीन राशि: नाग पंचमी के दिन हाथ में अष्टधातु का कड़ा पहनें। इससे आपके घर में शांति रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed