फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक वारदात: पत्नी के घर से बाहर जाने पर खौला पति का खून, चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उतार दिया मौत के घाट

Tue, 12 Apr 2022 09:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Apr 2022 09:04 AM IST
विज्ञापन
Murder, Husband kills wife by stabbing her with a knife
रुड़की में क्राइम - फोटो : अमर उजाला

बिना बताए घर से बाहर जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इस बीच बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी आ गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 



सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी अमन गाड़ी चलाता है। घर में उसकी पत्नी सोनिया और दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। अमन पत्नी के बिना बताए घर से बाहर जाने का विरोध करता था। रविवार को भी सोनिया बिना बताए घर से चली गई। अमन ने विरोध किया और दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अमन ने गुस्से में घर की रसोई में रखे चाकू से पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई।
 

Murder, Husband kills wife by stabbing her with a knife
हत्यारोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

चाकू से वार करते देख बच्चों की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, एसएसआई दीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अमन पत्नी के बिना बताए घर से बाहर जाने से नाराज था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद में उसने चाकू से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। 

Murder, Husband kills wife by stabbing her with a knife
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी घर में ही मौजूद रहा। पुलिस उसे गिरफ्तार कर बाहर लेकर आई तो उसके चेहरे पर पत्नी की हत्या करने का जरा भी मलाल नहीं था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पत्नी को कई बार समझा चुका था कि घर से बिना बताए न जाए लेकिन उसने बात नहीं मानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder, Husband kills wife by stabbing her with a knife
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने बताया कि अमन और सोनिया के एक बेटा और एक बेटी है। मां की हत्या के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी रुड़की पहुंचे और जानकारी ली।  

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बढ़ी सियासी हलचल: कांग्रेस हाईकमान के फैसले के बाद पार्टी के इस कद्दावर नेता ने की सीएम धामी से मुलाकात

विज्ञापन
Murder, Husband kills wife by stabbing her with a knife
crime - फोटो : amar ujala

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। वहीं, हत्या की सूचना मिलते ही सीओ विवेक कुमार सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपी से पत्नी की हत्या के बारे में पूछताछ की। वह बार-बार पत्नी के बिना बताए घर से बाहर जाने की बात दोहराता रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed