फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन्वेस्टर्स समिट: मुकेश अंबानी ने उत्तराखंड को दी खास सौगात, जियो से ऐसे करेंगे देवभूमि का कायाकल्प

Mon, 08 Oct 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Oct 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani Announcement Digital Devbhumi By reliance Jio in investor summit 
mukesh ambani

देश के सबसे बड़े अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी जियो के माध्यम से उत्तराखंड को डिजिटल देवभूमि बनाएंगे। इसके साथ ही राज्य में जियो पर्यावरण संरक्षण के लिए ईको फ्रैंडली बिजनेस को बढ़ावा देगा। अगले दो सालों के भीतर प्रदेश के 2185 स्कूलों व 200 कॉलेजों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। 

Mukesh Ambani Announcement Digital Devbhumi By reliance Jio in investor summit 
mukesh ambani

स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में भी रिलायंस निवेश का प्लान तैयार कर रहा है। इससे बड़े स्तर पर प्रदेश में रोजगार के अवसर मिलेंगे। रियालंस ग्रुप के सीएमडी मुकेश अंबानी उत्तराखंड डेस्टिनेशन इन्वेस्टर्स समिट में नहीं पहुंच पाए। लेकिन उन्होंने अपने वीडियो के माध्यम से दिए संदेश में राज्य में निवेश के नए प्लान की घोषणा की। 
 

Mukesh Ambani Announcement Digital Devbhumi By reliance Jio in investor summit 
investor summit

उन्होंने कहा कि निवेश के लिए उत्तराखंड बहुत ही सुंदर डेस्टिनेशन है। प्राकृतिक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। रिलायंस ग्रुप ने उत्तराखंड में सबसे बड़ा चार हजार करोड़ का निवेश किया है। जिससे बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिला है। जियो के माध्यम से राज्य में डिजिटल कनेक्टिविटी व बेहतर सेवाएं के साथ ही हेल्थ केयर, एजुकेशन में निवेश किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Ambani Announcement Digital Devbhumi By reliance Jio in investor summit 
प्रधानमंत्री मोदी को पुस्तक भेंट करते मुख्यमंत्री रावत

जिससे प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार आएगा। अंबानी ने कहा कि उत्तराखंड पवित्र भूमि और ऋषि मुनियों की तपस्थली रही है। जिससे देश में उत्तराखंड की देवभूमि के नाम से पहचान है। जियो के जरिये उत्तराखंड में सतत पर्यटन विकास, इको फ्रैंडली बिजनेस, उच्च गुणवत्ता की कनेक्टिविटी में निवेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
Mukesh Ambani Announcement Digital Devbhumi By reliance Jio in investor summit 
investor summit

राज्य सरकार की प्रो-बिजनेस पॉलिसी और जियो का निवेश मिलकर हाईटेक इंडस्ट्रीज की तरक्की के लिए नई राह खोलेगा। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट से राज्य में विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed