फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mother Crying to see daughter after sexual assault in school van with nursery student

स्कूल वैन रेप: बच्ची की हालत देख मां की आंखों से बहा आंसूओं का सैलाब, पुलिस के सामने कही ये बात

Sat, 22 Sep 2018 08:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 22 Sep 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
Mother Crying to see daughter after sexual assault in school van with nursery student
rape

एक दिन पहले अपने दर्द को समेटे पीड़ित बच्ची की मां दूसरे दिन पुलिस के सामने फफक-फफककर रोने लगी। पुलिस को मां ने बयान दिया कि चालक और परिचालक ने उसकी मासूम बेटी के साथ गलत कार्य किया। 

विज्ञापन


इसका पता डॉक्टर द्वारा इलाज कराने पर पता चला है। थाने में उसे बयान देने से मना किया गया था। विवेचक लता बिष्ट ने उसका बयान दर्ज कर लिया है।

इधर, पुलिसकर्मियों का कहना था कि यदि माता-पिता आपराधिक कृत्य छिपाते तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती थी। शायद इसी कारण माता-पिता ने पुलिस के समक्ष सच्चाई स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराने को लेकर एसएसपी से नोकझोंक 

बहुउद्देशीय भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दुष्कर्म पीड़िता का पिता एक समाज से जुड़े नेताओं के साथ एसएसपी के पास पहुंचा।

नेता एसएसपी से पिता के प्रार्थनापत्र पर मुकदमा दर्ज करने के लिए दबाव बनाने लगे। एसएसपी ने कहा कि मुकदमा दर्ज हो गया है। नियमानुसार दूसरा मुकदमा एक मामले में दर्ज नहीं होगा। इसी बात को लेकर नेताओं की एसएसपी से नोकझोंक भी हुई।

एसएसपी ने नेताओं को बाहर जाने के लिए कह दिया। नेता बाहर निकलते ही एसएसपी को सबक सिखाने की धमकी देने लगे। वे पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगा रहे थे। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने नेताओं को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे मानने के लिए तैयार नहीं थे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed