फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM मोदी बाबा केदार के आशीर्वाद से करेंगे मिशन-2019 की शुरुआत, जानिए और क्या है उनका प्लान

Mon, 28 Aug 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 28 Aug 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
Modi and shah will start Mission 2019 from the blessings of baba kedar
kedarnath temple

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन 2019 का शंखनाद केदारनाथ धाम से करेंगे। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने योजना बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। आगे जान‌िए और क्या है उनका प्लान...

Modi and shah will start Mission 2019 from the blessings of baba kedar
amit shah in kedarnath - फोटो : अमरउजाला

पीएम मोदी केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों को अक्तूबर 2018 तक पूरा कराने के लिए प्रदेश सरकार को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। सितंबर में शाह केदारनाथ पहुंचकर कार्यों का शिलान्यास करेंगे। केंद्र सरकार, केदारनाथ धाम को सुरक्षित, सुंदर और मजबूत बनाने के लिए योजना बना रही है। सरस्वती और मंदाकिनी नदी के दोनों मंदिर वाले तरफ सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। 

(फाइल फोटो)

Modi and shah will start Mission 2019 from the blessings of baba kedar
केदानाथ में मोदी - फोटो : SELF

इन दीवारों पर जगह-जगह पर सौंदर्यीकरण के लिए छोटी-छोटी चबुतरे भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा सरस्वती नदी पर संगम से गेबिन वॉल तक करीब 350 मीटर लंबे पित्र घाट का निर्माण किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार बीते 11 अगस्त को दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के घर पर अहम बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यसचिव एस. रामास्वामी, जिंदल गु्रप के सज्जन जिंदल एनआईएम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Modi and shah will start Mission 2019 from the blessings of baba kedar
kedarnath

 बैठक में मुख्य रूप से केदारनाथ पुनर्निर्माण पर चर्चा की गई और अक्तूबर 2018 तक हरहाल में सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखते हुए कार्यों की जिम्मेदारी कर्नल कोठियाल को सौंपी गई। एक वर्ष की अवधि में होने वाले कार्यो में जिंदल गु्रप भी बड़ा निवेश करेगा। 

विज्ञापन
Modi and shah will start Mission 2019 from the blessings of baba kedar
kedarnath - फोटो : amarujala

सूत्रों का कहना है कि धाम में होने वाले सुरक्षा दीवार व पित्र घाट निर्माण के शिलान्यास के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे, जो संभवत: सितंबर में केदारनाथ पहुंच सकते हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर 2018 में धाम पहुंचकर योजनाओं का लोकार्पण कर मिशन 2019 का शंखनाद भी करेंगे। इधर, प्रशासन का कहना है कि पर्यटन सचिव के दौरे के बाद ही निर्माण कार्यों को पूरा करने की अंतिम समय सीमा निर्धारित की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed