फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर ही लंबी उड़ान की यादों संग दुनिया छोड़ गया ‘गोल्डन ब्वॉय', मातम में बदल गई सारी खुशियां

Sun, 03 Feb 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Feb 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Mirage fighter aircraf crash Squadron Leader Siddharth Negi died on his birthday 
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी

वायु सेना में गोल्डन ब्वॉय के नाम से पहचान रखने वाला दून का बेटा सिद्धार्थ नेगी शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर ही अचानक विमान हादसे में शहीद हो गया। बंगलूरू में विमान उड़ाने के दौरान उनका विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। 

Mirage fighter aircraf crash Squadron Leader Siddharth Negi died on his birthday 
मिराज-2000 क्रैश - फोटो : PTI

स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी के पड़ोसी सुनील नेगी ने बताया कि आज ही उनका जन्मदिन था। सुबह पिता बलबीर नेगी ने सिद्धार्थ को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी थी। उनकी लंबी आयु की कामना की थी। इसके कुछ देर बाद ही करीब 10:30 बजे हादसा हो गया और सिद्धार्थ की मौत हो गई। देखते ही देखते जन्मदिन की खुशी, मातम में बदल गईं। सिद्धार्थ के पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। मां का नाम सुचित्रा नेगी है।

Mirage fighter aircraf crash Squadron Leader Siddharth Negi died on his birthday 
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी के पिता

बता दें कि हादसे में उनके साथी पायलट की मौत हो गई है। यह खबर जैसे ही उनके पंडितवाड़ी स्थित आवास पर पहुंची तो पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। उनके पिता बलबीर सिंह नेगी, मां और अन्य रिश्तेदार देर शाम फ्लाइट से बंगलूरू पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mirage fighter aircraf crash Squadron Leader Siddharth Negi died on his birthday 
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी का घर

पंडितवाड़ी निवासी बलबीर सिंह नेगी ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं। उनके पास एक बेटा सिद्धार्थ नेगी और एक बेटी है। सिद्धार्थ नेगी ने सेवन ऑक्स स्कूल से 10वीं और केवि एफआरआई से 12वीं उत्तीर्ण की। उसके बाद उनका चयन एनडीए में हुआ। वर्ष 2005 से वर्ष 2008 के बीच इनका प्रशिक्षण हुआ। जून 2009 में वह एयरफोर्स एकेडमी से पास आउट हुए।

विज्ञापन
Mirage fighter aircraf crash Squadron Leader Siddharth Negi died on his birthday 
सिद्धार्थ नेगी

प्रशिक्षण में उनकी काबिलियत को देखते हुए उन्हें गोल्डन ब्वॉय के नाम से जाना जाने लगा। करीब दो साल पहले सिद्धार्थ का विवाह ध्रुविका से हुआ। ध्रुविका भी एयरफोर्स में अधिकारी हैं और बंगलूरू में तैनात हैं। वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी शुक्रवार को बंगलूरू में मिराज-2000 प्रशिक्षक विमान उड़ा रहे थे। इसी दौरान उनका विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed