फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थ डे मनाने के दौरान हुई प्रेमिका की मौत के बाद सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई, परिवार ने खोला राज

Fri, 17 May 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 May 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Love Couple Found brother and sister in Relation revealing after girlfriend death
होटल में युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के होटल में प्रेमी के संग ठहरी युवती की खून की उल्टियां होने से हुई मौत से पर्दा नहीं उठ सका है। लेकिन इस मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में भी युवती की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। मृतका विसरा अब विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून में भेजा जाएगा। इधर, प्रेमी अभी हिरासत में ही है। 

Love Couple Found brother and sister in Relation revealing after girlfriend death
होटल में युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में ही एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत प्रेमी युगल के बीच भाई-बहन का रिश्ता भी है। युवक और युवती के दादा सगे भाई थे। पुलिस की जांच में यह बात उस वक्त सामने आई जब उनके परिजन कोतवाली पहुंचे। युवक ने छह माह पूर्व ही कंपनी ज्वाइन की थी जबकि युवती पहले से काम कर रही थी। उनका प्रेम प्रसंग कई वर्ष पूर्व से चला आ रहा था। युवक ग्रेजुएट है जबकि युवती 12वीं पास थी। 

Love Couple Found brother and sister in Relation revealing after girlfriend death
होटल में युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को होटल में दंपति बनकर रानीपुर क्षेत्र के एक गांव का प्रेमी जोड़ा ठहरा था। दोपहर के वक्त खाना खाने के बाद अचानक ही युवती की तबियत बिगड़ गई थी। प्रेमी के शोर मचाने पर होटल का स्टॉफ कमरे में पहुंचा था। लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। पूरे कमरे में खून ही खून फैला हुआ था। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत प्रेमी युगल सुबह ही होटल में पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Couple Found brother and sister in Relation revealing after girlfriend death
होटल में युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

प्रेमी का जन्मदिन मनाने के मकसद से युगल पहुंचा था और बाकायदा केक भी काटा गया था। युवक के मोबाइल फोन से कुछ देर पहले ली गई सेल्फी भी मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और युवक को भी हिरासत में ले लिया था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सुरक्षित रख लिए गए विसरा को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा ताकि युवती के मौत की वजह साफ हो सके। 

विज्ञापन
Love Couple Found brother and sister in Relation revealing after girlfriend death
युवती का शव

हरिद्वार कोतवाली की हवालात में कैद युवक की माने तो अगले महीने मृतका का जन्मदिन था और उसे धूमधाम से मनाने की उन्होंने ठानी थी। उसने बताया कि मेरे जन्मदिन की तारीख उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा, यह मुझे नहीं पता था। युवक ने बताया कि मेरा जन्मदिन मनाने की योजना भी प्रेमिका ने ही बनाई थी। इसलिए वह सुबह ही कंपनी जाने की बजाय सीधे होटल में आकर ठहर गए। युवक की मानें वह ठीक ठाक थी लेकिन खाना खाने के बाद उसकी तबियत अचानक बिगड़ी। वह कुछ समझ पाता तब तक वह खून की उल्टियां करने लगी और चंद मिनट में उसकी सांस बंद हो गई। युवक बोला कि उनकी शादी करने की कोई मंशा नहीं थी न ही इस बारे में उन्होंने दूर-दूर तक सोचा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed