फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सत्ता संग्राम 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वार' से भाजपा के प्रचार को मिली धार

Fri, 29 Mar 2019 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Mar 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 pm modi rally in rudrapur BJP campaign get the edge

‘मिशन शक्ति ’ को लेकर राष्ट्र को संबोधित करने के ठीक दूसरे दिन उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी ने पहली चुनावी जनसभा में प्रदेश में भाजपा के प्रचार को धार दी और इसकी रणनीति भी साफ की। आधे घंटे के भाषण में मोदी ने यह साफ कर दिया कि उत्तराखंड में भाजपा अपनी ओर से कांग्रेस को ध्वस्त करने में कोई मुरव्वत नहीं करने वाली है। अस्सी प्रतिशत आक्रामकता होगी और बीस प्रतिशत ही भाजपा अपनी उपलब्धियों की बात कर रही होगी। खुद मोदी यह साफ कर गए कि वोट ‘चौकीदार मोदी’ के नाम पर ही मांगे जाएंगे।


 

Lok sabha elections 2019 pm modi rally in rudrapur BJP campaign get the edge

मोदी मैदान में आधे घंटे के भाषण में मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ तीखे से तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। भाषण की शुरुआत तो प्रदेश के विकास के वादे से की लेकिन इसके बाद 80 प्रतिशत समय सेना, सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा और राफेल आदि को दिया। मोदी ने उत्तराखंड को वीरों, बलिदानियों की भूमि बताया और भाजपा के प्रचार का हिस्सा हो गए सेना के अपमान के जुमलों का इस्तेमाल किया। मोदी यहीं पर नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस को ध्वस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कह दिया कि कांग्रेस ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया।
 

Lok sabha elections 2019 pm modi rally in rudrapur BJP campaign get the edge

नैनीताल सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत पर भी सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने देहरादून में न्यूनतम आय की बात की थी तो मोदी ने रुद्रपुर ‘कांग्रेस हटाओ, गरीबी हट जाएगी’ का नया नारा देकर भाजपा के कांग्रेसी विरोधी प्रचार को और धार दे दी। साफ है कि अब भाजपा के प्रचार में तीखापन अपनी पूरी ताकत के साथ मौजूद होगा।  मोदी ने सेना के साथ ही युवा, किसान, उद्यमी और गरीब मतदाताओं पर फोकस किया। भाषण के बीस प्रतिशत हिस्से में उत्तराखंड के लिए किए गए विकास कार्य का जिक्र था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 pm modi rally in rudrapur BJP campaign get the edge

आधे घंटे के भाषण में मोदी ने सिर्फ अपने संबोधन और उज्ज्वला योजना में ही मातृ शक्ति का जिक्र किया। कांग्रेस इस समय दलों में ही नहीं बल्कि सरकारी सेवा में भी महिलाओं को आरक्षण देने का भरोसा दिला रही है। इसके उलट भाजपा के फोकस से यह पूरा वर्ग बाहर नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय शंखनाद महारैली में लोगों का अभिवादन गढ़वाली, कुमाऊंनी बोली से किया। उन्होंने उत्तराखंड आने के आनंद और जनता के आशीर्वाद को कुमाऊंनी भाषा में बयां किया। 

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 pm modi rally in rudrapur BJP campaign get the edge
pm modi rally, Narendra Modi rally

वे बोले, उत्तराखंड क भाई बहनों तैं मेरु सादर नमस्कार (उत्तराखंड के भाई बहनों को मेरा नमस्कार)। यह सुनकर सभास्थल पर मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। इसके बाद मोदी ने कहा कि 'मैं जबले देवभूमि उत्तराखंड में ओनू, मैंके यां ए बेर भौत भलु लागो (मैं जब भी देवभूमि उत्तराखंड में आता हूं मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगता है)। देवभूमि 35 करोड़ देवताओं का और वीर भूमि के जन-जनों का आशीर्वाद म्यर साथ छ, ये लिजी मैं उत्तराखंड की जनता का आभार व्यक्त करनु (देवभूमि के 35 करोड़ देवताओं और वीर भूमि के जन-जन का आशीर्वाद मेरे साथ है, इसके लिए मैं उत्तराखंड की जनता का आभार करता हूं)'। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed