{"_id":"5c8b782dbdec22146230815b","slug":"lok-sabha-elections-2019-amar-singh-said-modi-government-come-out-with-full-majority","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2019: इस बार नरेंद्र मोदी की लहर में बह जाएंगे सभी राजनीतिक दल- अमर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2019: इस बार नरेंद्र मोदी की लहर में बह जाएंगे सभी राजनीतिक दल- अमर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 15 Mar 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
amar singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राज्यसभा सांसद और पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने कहा कि देश में राष्ट्रवाद की बाढ़ है। जब बाढ़ आती है तो उसमें तिनके और छोटी चीजें प्रवाहित हो जाती हैं।
2 of 6
amar singh
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का नया समर्थक चीन है अमेरिका नहीं। भारत का विरोध करने वाला अमेरिका और अन्य यूरोपीय देश आज भारत के साथ खड़े हैं। ये हमारी कूटनीतिक विजय है। हम चीन के बौद्धिक गुरु हैं। मगर भारतीय उपमहाद्वीप में चीन का आर्थिक और सामरिक मुकाबला करने वाला देश केवल भारत है। विश्व में सबसे युवा फीसदी वाला देश भारत है और प्रबुद्धता और सामयिकता में चीन का प्रतिद्वंदी भी। इसलिए चीन को भारत से ईर्ष्या है।
3 of 6
अमर सिंह
- फोटो : ANI
अमर सिंह ने कहा कि जो मोदी की कूटनीतिक विफलता बता कर कह रहे हैं कि बालाकोट में वायुसेना ने घास और पेड़ों को गिराया है। अगर ऐसा है तो अंतरराष्ट्रीय टीम को वहां जाने से क्यों रोका गया। हमारे लिए यही काफी है कि वायुसेना ने दुश्मन के घर में घुसकर बमबारी की। अमेरिका पाकिस्तान में घुसकर लादेन को ढेर कर सकता है तो भारत भी आने वाले समय मे मसूद को ढेर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
amar singh
- फोटो : PTI
अमर सिहं ने कहा कि सीआरपीएफ जवानों पर फिदायीन हमले के बाद क्या मोदी कार्यवाहक पीएम होने की बात कह कर चूड़ी पहनकर बैठे रहते। शहादत का लाभ सबको मिलता है। राजीव और इंदिरा गांधी की शहादत का लाभ कांग्रेस को मिला है। इस समय पीएम मोदी की लहर है। जैसे गंगा मईया की लहर गोमुख गंगोत्री से निकली है। वैसे ही मोदी की लोकप्रियता के साथ उनके शौर्य और पुरुषत्व की लहर देश में है।
विज्ञापन
5 of 6
अमर सिंह
अमर सिंह ने कहा कि 2019 में मोदी सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी। पिछली बार विकास की लहर थी तो इस बार शौर्य और पुरुषत्व की लहर है। जिसमें सभी राजनीतिक दल तिनके की तरह प्रवाहित हो जाएंगे। बता दें कि अमर सिंह आज हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान अमर सिंह ने कहा कि महागठबंधन है कहा? प्रियंका प्रतिभाशाली हैं, लेकिन बारिश के पानी के ठहराव के लिए संयंत्र चाहिए और वह संगठन होता है। यहां संगठन कहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।