फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केरल बाढ़: 'जिंदगी का पुल' बने गढ़वाल राइफल्स के जवान, 1000 से ज्यादा को मौत के मुंह से निकाला 

Tue, 21 Aug 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Aug 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
kerala flood garhwal rifle jawan become life saver
flood - फोटो : amar ujala

आंसुओं की बाढ़... रोते बिलखते बुजुर्ग और बच्चे... हाथ से रेत की तरह फिसलती जिंदगी। केरल में आई बाढ़ का ऐसा मंजर देख किसी का भी दिल कांप जाता है।


 

kerala flood garhwal rifle jawan become life saver
flood

ऐसे में कोई बहादुरी और तत्परता से हाथ बढ़ाकर आपको मौत के मुंह से खींच ले तो वह किसी फरिश्ते से कम नहीं होता। केरल की बाढ़ में फंसे लोगों के लिए 13 गढ़वाल राइफल्स के जवान जिंदगी का पुल बन गए हैं। जवानों ने अब तक करीब एक हजार लोगों की जान बचाने में कामयाबी हासिल की है। 
 

kerala flood garhwal rifle jawan become life saver
flood

केरल में आई बाढ़ ने वहां के लोगों को असहाय जरूर किया है, लेकिन आंसू पोंछने और मदद का हाथ बढ़ाने वालों की भी कमी नहीं। मानवता के इसी जज्बे ने मौत को भी मात देने में कामयाबी हासिल की है। मां के कंधे से चिपटे अनगिनत बच्चे बिलख रहे हैं तो बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष मदद की उम्मीद में चेतना शून्य हो गए हैं। अपना घरबार गंवा चुके लोग लगातार मायूसी का शिकार हो रहे हैं। कई परिवार बाढ़ में फंसे होने के बावजूद घर का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। ऐसे में भावुकता की जंजीर में जकड़े कई परिवारों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाने की चुनौती भी कम नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kerala flood garhwal rifle jawan become life saver
flood

हालांकि जवानों की तत्परता और भावपूर्ण सहयोग लोगों में जिंदगी का जज्बा भी पैदा कर रहा है। बहरहाल दोहरे मोर्चे से जूझ रहे जवान लोगों को समझाबुझाकर बाढ़ग्रस्त इलाके से निकाल रहे हैं। त्रिवेंद्रम में तैनात 13 गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने अब तक एक हजार से ज्यादा बाढ़ग्रस्त लोगों को मौत के मुंह से निकालने में एतिहासिक कामयाबी हासिल की है।

 

विज्ञापन
kerala flood garhwal rifle jawan become life saver
flood

हालांकि बाढ़ग्रस्त लोगों को बचाने की मुहिम कमान अफसर यशदीप सिन्हा और ले. कर्नल अरविंद कुमार के नेतृत्व में अभी जारी है। जवानों ने न सिर्फ लोगों को बाढ़ से बचाया है बल्कि बच्चों और बुजुर्गों को चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद कर रहे हैं। इस मुहिम में नायब सूबेदार भरत सिंह, मनबर सिंह, सूबेदार रणजीत सिंह, राइफल मैन कुलदीप, गोविंद सिंह की भूमिका सराहनीय है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed