फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: 25 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, तस्वीरों में देखें कैसे बर्फ हटा कर रास्ता खोलने में जुटी हैं टीमें

Mon, 27 Feb 2023 05:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Feb 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2023 starting from April 25 three teams formed to remove snow on Gaurikund Kedarnath route
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाती टीमें - फोटो : अमर उजाला

25 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ को साफ करने का कार्य जोरों पर चल रहा है। कार्यदायी संस्था जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि द्वारा बर्फ साफ करने के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर लगाया गया है।

कार्यदायी संस्था डीडीएमए-लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि मार्च पहले सप्ताह तक बर्फ साफ करते हुए केदारनाथ तक रास्ता खोल दिया जाएगा। इसके बाद केदारनाथ में मंदिर मार्ग, मंदिर परिसर सहित पुनर्निर्माण कार्य स्थलों में जमा बर्फ को प्राथमिकता से साफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल तक गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर सभी कार्य पूरे कर आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। 

Kedarnath Yatra 2023 starting from April 25 three teams formed to remove snow on Gaurikund Kedarnath route
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाती टीमें - फोटो : अमर उजाला

वहीं सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई अंतिम चरण में पहुंच गई है। साथ ही निविदा प्रक्रिया का प्रारंभिक कार्य शुरू हो गया है।

Kedarnath Yatra 2023 starting from April 25 three teams formed to remove snow on Gaurikund Kedarnath route
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाती टीमें - फोटो : अमर उजाला
इसी वर्ष रोपवे का निर्माण होना है, जिसमें पहले चरण में गौरीकुंड से केदारनाथ तक 9 किमी रोपवे बनाया जाएगा। इस रोपवे के बनने से बाबा केदार की दुर्गम यात्रा सुलभ और सरल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2023 starting from April 25 three teams formed to remove snow on Gaurikund Kedarnath route
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाती टीमें - फोटो : अमर उजाला

सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे निर्माण के लिए 26 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: जोशीमठ नगर के ऊपर पांच चक्कर लगाकर चला गया हेलीकॉप्टर, जिला प्रशासन को नहीं खबर

विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2023 starting from April 25 three teams formed to remove snow on Gaurikund Kedarnath route
केदारनाथ पैदल मार्ग से हिमखंड काटकर बनाया जा रहा रास्ता - फोटो : अमर उजाला

बीते वर्ष भारतीय वन्य जीव बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू की गई, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed