{"_id":"6442950c0a2aae4cc00733d4","slug":"kedarnath-dham-snow-covered-beautiful-visuals-see-before-portals-open-on-25th-april-2023-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kedarnath: 25 को खुलेंगे कपाट, उससे पहले देखें बर्फ से सराबोर किन रास्तों से पहुंचेंगे तीर्थयात्री, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath: 25 को खुलेंगे कपाट, उससे पहले देखें बर्फ से सराबोर किन रास्तों से पहुंचेंगे तीर्थयात्री, तस्वीरें
केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलने जा रह हैं। इससे पहले रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि की ओर से लिनचोली से केदारनाथ के बीच भैरव गदेरा हिमखंड जोन से बर्फ हटाकर रास्ते को आवाजाही लायक खोला गया है, लेकिन यहां खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से पैदल मार्ग पर पांच किमी हिस्से की स्थिति काफी दयनीय बनी है। टीएफटी चट्टी, भैरव गदेरा, हथनी गदेरा सहित अन्य हिमखंड जोन में ऊपरी तरफ से टनों बर्फ खिसकर नीचे रास्ते पर आ रही है।
शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग सवा 12 बजे से केदारनाथ में तेज बर्फबारी शुरू हो हुई जो लगभग दो घंटे तक होती रही। बर्फबारी के कारण हेलीपैड से बर्फ हटाने का काम रोकना पड़ा। इससे पूर्व बृहस्पतिवार रात को भी केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। धाम में मौजूद अजय पुष्पवाण ने बताया कि पिछले तीन दिनों से मौसम बीते दिनों की अपेक्षा ज्यादा खराब हुआ है। यात्रा से जुड़े काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं।
2 of 6
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
धाम में बर्फबारी से गढ़वाल मंडल विकास निगम की टेंट कॉलोनी क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां 150 से अधिक टेंट लगाए थे जिसमें दो हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था थी लेकिन यहां दो फीट से अधिक बर्फ गिरने से ज्यादातर टेंट क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
3 of 6
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही निजी आवासीय व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी खराब मौसम के कारण उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। धाम में आए दिन हो रही बर्फबारी से यात्रा तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। बीते बृहस्पतिवार को केदारनाथ क्षेत्र में हुई बर्फबारी व आंधी से जीएमवीएन की 150 टेंटों की कॉलोनी को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही पैदल मार्ग पर बिजली व पानी की लाइनों को क्षति पहुंची थी जिसे ठीक कर दिया है। मौसम की बेरुखी के कारण यात्रा तैयारियां व्यापक रूप से प्रभावित हो रही हैं। धाम में अभी तक अस्थायी शौचालय, टेंट कॉलोनी सहित बेरिकेडिंग से जुड़े कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ जाते हुए लिनचोली पहुंचे गढ़वाल मंडल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन सिंह खत्री ने बताया कि केदारनाथ क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से टेंट कॉलोनी को नुकसान हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।