फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: भक्तों ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार कपाट खुलने पर पहुंचे इतने श्रद्धालु, तस्वीरें

Fri, 10 May 2024 07:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 May 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham Pilgrims created new record on Doors opening first time more than 29030 Pilgrims reached
केदारनाथ धाम - फोटो : एजेंसी

पंचकेदार में प्रमुख केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा में नया अध्याय भी जुड़ गया है। शुक्रवार को कपाटोद्घाटन पर धाम में 29030 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कपाटोद्घाटन के मौके पर इनती बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 



श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यधिकारी  रमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि इस उपलब्धि से यात्रा में नया अध्याय जुड़ा है। पहले दिन जिस तरह से श्रद्धालुओं से का उत्साह देखने को मिला है, उससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और भी अधिक हो सकती है।

Yamunotri Dham: बारिश के बीच उमड़ी भीड़, रास्ते में कई किलोमीटर तक फंसे रहे श्रद्धालु, तस्वीरें

भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक केदारनाथ धाम के कपाट वेद मंत्रोच्चार के बीच शुभ लग्न पर शुक्रवार सुबह 7 बजे खोल दिए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य लोगों ने बाबा केदार के दर्शन किए। हजारों श्रद्धालु भी इस पावन पल के साक्षी बने।

Kedarnath Dham Pilgrims created new record on Doors opening first time more than 29030 Pilgrims reached
केदारनाथ धाम - फोटो : एजेंसी

बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की रात्रि एक बजे से लाइन लगनी शुरू हो गई थी। शुक्रवार को सुबह 6 बजे से ही मंदिर में कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू की गई। सुबह 6.30 बजे केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, धाम के लिए नियुक्त मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग परंपराओं का निर्वहन करते हुए मंदिर में पहुंचे।

Kedarnath Dham Pilgrims created new record on Doors opening first time more than 29030 Pilgrims reached
केदारनाथ धाम - फोटो : एजेंसी

रावल भीमाशंकर लिंग ने कहा कि भगवान केदारनाथ छह माह अपने धाम में विराजमान हो गए हैं। अब, बाबा के भक्त छह माह तक अपने आराध्य के दर्शन और पूजा-अर्चना धाम में ही करेंगे। उन्होंने भगवान केदारनाथ से देवभूमि उत्तराखंड और समस्त भारतवर्ष की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham Pilgrims created new record on Doors opening first time more than 29030 Pilgrims reached
केदारनाथ धाम - फोटो : एजेंसी

इसके उपरांत ठीक सुबह 7 बजे धाम के कपाट खोले गए। इस मौके पर पूरा केदारनाथ क्षेत्र बाबा के जयकारों से गूंज उठा। सुबह 10 बजे तक पूरा मंदिर परिसर भक्तों से पूरी तरह से खचाखच भर गया था।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Pilgrims created new record on Doors opening first time more than 29030 Pilgrims reached
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने बाबा केदार को समाधि रूप से जागृत किया और पूजा-अर्चना करते हुए अन्य परंपराओं का निर्वहन किया। इसके बाद बाबा केदार के दर्शनों के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed