फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी 2021: देवभूमि में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, कोरोना के बीच ऐसे मनाया कान्हा का जन्मोत्सव, तस्वीरें...

Mon, 30 Aug 2021 10:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2021: Lord Krishna Janmotsav Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और भक्ति के साथ सोमवार को मनाई गई। रात के 12 बजने से पहले ही पंडाल श्रीकृष्ण जन्म की खुशी में डूब गए। शंख ध्वनि के बीच महिलाओं ने मंगल गीत गाया। जबकि, शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने शीश झुका भगवान से आशीष मांगा। 



जन्माष्टमी 2021: कोख से जन्म तो नहीं दिया पर ‘मां यशोदा’ से कम नहीं हैं ये महिलाएं, बच्चों पर ऐसे लुटा रहीं दुलार

वहीं, भगवान श्रीकृष्ण-राधा जी का विशेष शृंगार किया गया। मंदिरों के साथ ही घरों में भी देर रात तक पूजा-अर्चना का दौर रहा। घरों में भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक शृंगार कर भगवान को पालने में भी झुलाया गया। नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की... के जयकारे दिनभर गूंजते रहे और नंदलाल के जन्मोत्सव पर बधाई गीत गाए। मंदिरों में दर्शन के लिए रात एक बजे तक श्रद्धालु पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखे गए, जिसके चलते बाजार में फलाहार सामग्री की बिक्री में तेजी देखी गई। 

मैं भी कान्हा प्रतियोगिता: आपका मन मोह लेंगी नटखट कान्हा के रूप में बच्चों की ये तस्वीरें, देखें...

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर घोसी गली, सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर, लक्ष्मीनारायण मंदिर करनपुर, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, शिव शक्ति मंदिर आशिमा विहार, कालिका माता मंदिर तिलक रोड आदि मंदिरों में अभिषेक करने के बाद मिष्ठान का भोग लगाया गया। 

Janmashtami 2021: Lord Krishna Janmotsav Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। पूरे दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का आयोजन करने में जुटे रहे। भक्तों ने अपने घरों में भी श्रीकृष्ण पूजा का आयोजन रखा था। वे देर रात तक दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों का चक्कर लगाते रहे। भक्तों ने कतार में लगाकर भगवान कृष्ण की झांकियों के दर्शन किए। 

Janmashtami 2021: Lord Krishna Janmotsav Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन ने बड़े कार्यक्रमों पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन समितियों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिरों में भक्तों को दर्शन कराए। मंदिरों में जुगल जोड़ी का शृंगार लोगों का मन मोह रहा था। पुजारी सुबह से ही भगवान की वेशभूषा व भव्य शृंगार में जुटे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2021: Lord Krishna Janmotsav Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से ही भगवान के जन्मोत्सव की बधाई एक दूसरे को दी गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर जन्मोत्सव की बधाई देने वाले संदेश भेजे गए। 

विज्ञापन
Janmashtami 2021: Lord Krishna Janmotsav Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला

घरों में लड्डू गोपाल का भव्य शृंगार हुआ है। सुबह से ही लोगों ने अपने-अपने लड्डू गोपाल को सुंदर पोशाक पहनाकर पालनों में झुलाया। इसके साथ ही बच्चों में भी जन्माष्टमी के पर्व पर अलग ही उत्साह नजर आया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed