देहरादून के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान ने आयलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही तीन बड़े रिकॉर्ड बना दिए। आगे जानिए...
हजरतुल्लाह और उस्मान ने पहले विकेट पर टी-20 की श्रेष्ठ साझेदारी की। इससे पहले रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की आरोन फिंच और डार्सी शॉर्ट की सलामी जोड़ी के नाम था जिन्होंने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 223 रन जोड़े थे।
अफगानिस्तान के ओपनरों हजरतुल्लाह जजाई (नाबाद 162, 62 गेंद, 11 चौके और 16 छक्के) और उस्मान घानी (73 रन, 48 गेंद, 7 चौके और 3 छक्के) के बीच 236 रन की साझेदारी से अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में तीन विकेट पर 278 रन बनाकर विश्व रिकार्ड तोड़ दिया। इससे पहले रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था जिसने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 263 रन बनाए थे।
हजरतुल्लाह जजाई ने अपनी आतिशी पारी में 16 छक्के लगाए जो अब तक का टी-20 मैच का रिकॉर्ड है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के फिंच का रिकॉर्ड था जिन्होंने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 14 छक्के मारे थे।
बता दें कि शनिवार को अफगानिस्तान ने 84 रनों के अंतर से मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। बल्लेबाजों की मददगार पिच में भी अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपनी लेग स्पिन का जादू दिखाते हुए चार विकेट चटकाए। राशिद ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट चटकाए।