{"_id":"5dfba5258ebc3e87f939f82a","slug":"ipl-2020-auction-uttarakhand-player-anuj-rawat-sold-in-80-lakh-by-rajasthan-royals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL Auction: 20 साल की उम्र में लखपति बना ये खिलाड़ी, बल्लेबाजी का हुनर देख फैन हुई राजस्थान रॉयल्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction: 20 साल की उम्र में लखपति बना ये खिलाड़ी, बल्लेबाजी का हुनर देख फैन हुई राजस्थान रॉयल्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 20 Dec 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेटर अनुज रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के रामनगर के उभरते क्रिकेटर 20 साल के अनुज रावत अब आईपीएल में राजस्थान रॉयल की ओर से खेलेंगे। अनुज को राजस्थान रॉयल की फ्रेंचाइजी ने 80 लाख रुपये में खरीदा है। अनुज के राजस्थान रॉयल टीम का हिस्सा बनने की खबर जैसे ही रामनगर वासियों को मिली तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
2 of 5
रामनगर के गांव रूपपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह रावत का छोटा बेटा बाएं हाथ के विकेटकीपर अनुज रावत को राजस्थान रॉयल की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के लिए 80 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल ने अनुज रावत का ब्रेस प्राइज 20 लाख रुपये रखा था। अनुज रावत 2012 से दिल्ली की टीम के लिए खेल रहे है और वर्तमान में आंध्रप्रदेश में रणजी मैच खेल रहे हैं।
3 of 5
पिता वीरेंद्र रावत ने बताया कि अनुज को 2012 में बेस्ट दिल्ली एकेडमी में भेजा था। यह एकेडमी भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा की है। उन्हीं की देखरेख में दिल्ली की टीम से खेल रहे हैं। बेटे की कामयाबी से परिवार में हर्ष का माहौल है। अनुज का बड़ा भाई प्रशांत रावत दिल्ली में किसी मल्टीनेशनल कंपनी काम करता है। मां आशा रावत बीडीसी सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पिता वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बचपन में अनुज प्लास्टिक के बैट से खेलता था। उसकी लगन को देखते हुए उसे बैट दिलाया था। तब पता नहीं था कि वह कभी इतने बड़े स्तर पर खेलेगा। इस कामयाबी के लिए उसने बहुत मेहनत की है। क्रिकेट के प्रति उसके जुनून को देखकर ही उसे दिल्ली भेजा था और वह आज रणजी मैच खेल रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर अनुज रावत के राजस्थान रॉयल टीम में शामिल होने पर जहां पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है, वहीं उसकी दादी वैजयंती रावत को उस पर नाज है। दादी ने बताया कि उसे पता था कि उनका पोता एक दिन बड़े स्तर पर जरूर खेलेगा। कहा कि अभी तो ये आईपीएल टीम में शामिल हुआ है। ईश्वर की कृपा रही तो वह एक दिन भारतीय क्रिकेट टीम में भी शामिल होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।