फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Garh-Bhoj' event held at Sawar Inter College

Chamoli News: सवाड़ इंटर कॉलेज में हुआ गढ़भोज कार्यक्रम

Wed, 07 Oct 2026 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 07 Oct 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
'Garh-Bhoj' event held at Sawar Inter College
देवाल। राजकीय इंटर कॉलेज सवाड़ में गढ़भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को पहाड़ी व्यंजनों और उनके पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में झंगोरे की खीर, कौड़ी का भात, भट्ट के डुबके, मंडुवे की रोटी जैसे कई पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए। मुख्य अतिथि ग्राम सभा सवाड़ की प्रधान आशा धपोला रहीं। धपोला ने बच्चों को जैविक तरीके से उगाई गई फसलों, अनाज और दालों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य महेंद्र आर्य, एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व पीटीए अध्यक्ष सोबन सिंह खत्री, शिक्षक सतीश ढौंडियाल, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन



बोरागाड़ में खतरा बने चीड़ के सात पेड़ हटेंगे
देवाल। ब्लॉक के बोरागाड़ बाजार में चीड़ के पेड़ों से लोगों और दुकानों को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों और व्यापार संघ ने इन पेड़ों को हटाने की मांग की थी। बुधवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। व्यापार संघ बोरागाड़ के अध्यक्ष कमल भंडारी के साथ टीम ने निरीक्षण किया और खतरा बने पेड़ों को चिह्नित किया। वन विभाग की टीम ने करीब सात पेड़ों को हटाने के लिए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। टीम में वन विभाग के पंकज पुरोहित, मनीषा, महाबीर सिंह, भुवन बिष्ट, खिलाप सिंह, हरीश कुमार, भरत मेहरा, राजन सिंह, दरवान सिंह और जगदीश पयाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed