न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरियाली तीज मनाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिलाओं ने बुधवार को हरियाली तीज का पर्व घरों में रहकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ शिव-पार्वती का पूजन किया और बायना देकर सास ननद से सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महिलाओं ने सावन के मंगल गीतों के साथ घरों में झूलों पर पींगे बढ़ाकर हरियाली तीज पर्व का उत्साह और उमंग के साथ लुत्फ उठाया।
सावन मास शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन चूड़ियों की खनक, मेहंदी रचे हाथ, झूलों की पींगे और सखियों के साथ मिलकर महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। हरियाली तीज पर्व को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित दिखीं। कोरोना संक्रमण के कारण हालांकि महिलाओं ने घरों से निकलना उचित नहीं समझा।
इसके लिए महिलाओं ने घरों में अनेक प्रकार के व्यंजन बनाए। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हरियाली तीज सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इसे छोटी तीज और श्रावण तीज के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार यह त्योहार पति के प्रति पत्नी के समर्पण का प्रतीक है। इस दिन गौरी शंकर की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
2 of 6
हरियाली तीज मनाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज के अवसर पर बहू-बेटियों के घर सिंधारा भेजने के लिए घेवर, मठरी, बताशों की भी जमकर बिक्री हुई। सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ नजर आई। लोगों ने मीठे घेवर के साथ नमकीन मठरी की खरीदारी की।
3 of 6
हरियाली तीज मनाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार और महिला विंग की ओर से तीज महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीज गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। महिलाओं ने मेहंदी है रचने वाली..फैशन का है यह जलवा सहित कई गीतों पर शानदार प्रस्तुति पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरियाली तीज मनाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि तीज महोत्सव जैसे पर्व समाज के लोगों को एक मंच प्रदान करते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज की एकजुटता बढ़ती है। महिला विंग की अध्यक्ष संस्थापक शशि अग्रवाल ने कहा कि तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजनों से महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
हरियाली तीज मनाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में हरियाली तीज के मौके पर शहर के विभिन्न जगहों में तीज महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार को आयोजित तीज महोत्सव के कार्यक्रमों में महिलाओं ने नृत्य की मनभावक प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।