फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haridwar Panchayat Chunav: बारिश थमी तो बरसे वोट, गांव की सरकार बनाने उमड़ी बुजुर्गों और युवाओं की भीड़

Mon, 26 Sep 2022 07:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Sep 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Panchayat Chunav 2022: Voters heavy crowd for Voting photos
हरिद्वार पंचायत चुनाव में वोटिंग - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दिन सोमवार को पांच दिनों बाद आसमान खुला। बारिश थमते ही वोट बरसने शुरू हो गए। गांव की सरकार चुनने के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। बुजुर्गों और महिलाओं ने गांव के विकास तो युवाओं ने बेहतर भविष्य की उम्मीद में मतदान किया। 



Haridwar Panchayat Election Live Updates: वोटिंग जारी, अब तक हुआ कुल 68.36 फीसदी मतदान

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बहादराबाद ब्लॉक के पथरी, मिस्सरपुर, पंजनहेड़ी, जियापोता, बहादराबाद, धनौरी, जमालपुरकलां और लालढांग समेत अन्य गांवों में पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह दिखा।

बारिश की संभावना को लेकर भी ग्रामीण संशय में थे, लेकिन सोमवार को पांच दिन की लगातार बारिश के बाद सुबह से आमसान खुला। पूरे दिन धूप खिली और ग्रामीणों ने जोश के साथ अपना जनप्रतिनिधि के चयन के लिए वोट डाला। वहीं, राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनपुरा में 102 वर्षीय अकबरी दो युवाओं के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचीं। अकबरी ने बताया कि बच्चों ने कहा कि मतदान हो रहा है तो मैंने कहा कि मैं भी अपना वोट डालने जाऊंगी।

Haridwar Panchayat Chunav 2022: Voters heavy crowd for Voting photos
हरिद्वार पंचायत चुनाव में वोटिंग - फोटो : अमर उजाला

मिस्सरपुर मतदान केंद्र पर 80 वर्षीय बुजुर्ग कदम सिंह वोट डालने पहुंचे। कदम सिंह ने बताया कि गांवों में विकास तो दूर सफाई और खडंजा-नाली निर्माण तक ठप है। इसकी वजह 18 महीने से ग्राम पंचायत बिना जनप्रतिनिधि की रही लेकिन अब जनप्रतिनिधि मिलने से गांवों में बुनियादी विकास हो सकेगा। 

Haridwar Panchayat Chunav 2022: Voters heavy crowd for Voting photos
मतदान केंद्र पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सराय नगर निवासी बुजुर्ग यामीन गांव के विकास के लिए वोट देने पहुंचे। जमालपुर निवासी बुजुर्ग पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रत्याशी की काबलियत को देखते हुए वोट किया ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Panchayat Chunav 2022: Voters heavy crowd for Voting photos
मतदान केंद्र पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

जियापोता गांव निवासी विशाल और सुमित ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। विशाल और सुमति ने बताया कि गांवों में शिक्षा-चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। वह पढ़े लिखे प्रत्याशी को वोट देने आए हैं, जिससे गांव के युवाओं को बेहतर कल मिल सके।

विज्ञापन
Haridwar Panchayat Chunav 2022: Voters heavy crowd for Voting photos
मतदान केंद्र पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, रुड़की ब्लॉक के भंगेड़ी महावतपुर में पंचायत घर में बनाए गए पोलिंग बूथ पर लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान लोगों ने एक पार्टी के प्रत्याशी पर बिना कार्ड के एजेंट को अंदर दाखिल करने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने वोटिंग में फर्जीवाड़ा करने का भी आरोप लगाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed