फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: गणपति विसर्जन को गया था युवक, सेल्फी लेते वक्त नदी में बहने से हुई मौत, तस्वीरें...

Sun, 30 Aug 2020 08:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Aug 2020 08:27 PM IST
Ganesh Visarjan 2020: Boy Drown during Take Selfie of Ganesh Visarjan in maldevta, Photos
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून में क्षेत्रीय लोगों के साथ गणपति विसर्जन के लिए गया युवक नदी में बह गया। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक पानी के बीच सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में उसका पैर फिसल गया। पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आठ किलोमीटर दूर से उसका शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। 

Ganesh Visarjan 2020: Boy Drown during Take Selfie of Ganesh Visarjan in maldevta, Photos
- फोटो : अमर उजाला

हादसा मालदेवता क्षेत्र का है। एसओ रायपुर अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे मालदेवता के पास किसी के बहने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों से जानकारी ली गई। यह क्षेत्र टिहरी जनपद का है। लोगों ने बताया कि वे सब टर्नर रोड निवासी हैं और यहां गणपति विसर्जन के लिए आए हुए थे। 

Ganesh Visarjan 2020: Boy Drown during Take Selfie of Ganesh Visarjan in maldevta, Photos
- फोटो : अमर उजाला

उनके साथ  शुभम (22)  पुत्र पूरण सिंह भी आया हुआ था। अचानक वह यहां से आगे पानी में सेल्फी लेने लगा। इसी बीच उसका पैर पानी में फिसल गया। लोगों ने उसे काफी तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। 

विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2020: Boy Drown during Take Selfie of Ganesh Visarjan in maldevta, Photos
- फोटो : अमर उजाला

एसओ ने बताया कि इस बीच पुलिस ने जरूरी उपकरणों के साथ युवक को पानी में तलाशा गया, मगर वह नहीं मिला। इस बीच स्थानीय लोगों को भी इसकी सूचना दी। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने रायपुर स्टेडियम से आगे पुल के नीचे एक युवक को बहते हुए देखा है। 

Ganesh Visarjan 2020: Boy Drown during Take Selfie of Ganesh Visarjan in maldevta, Photos
- फोटो : अमर उजाला

इस पर पुलिस वहां पहुंची और वहां से भी करीब एक किलोमीटर दूर शव बरामद किया गया। इस तरह करीब डेढ़ घंटे में शव आठ किलोमीटर दूर पहुंच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed