हल्द्वानी के तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक माह से अधिक समय से आतंक का पर्याय बनी आदमखोर बाघिन को कैद व मार गिराने में लगाए गए शिकारी व वन महकमा अभी तक नाकाम साबित हुआ है।
2 of 5
combing for tiger
- फोटो : AmarUjala
हर रोज किसी न किसी ग्रामीण के खेत में पहुंचकर आदमखोर बाघिन ने दहशत फैला रखी है। बाघिन के पकड़ में न आने से वन महकमे के अधिकारियों की नींद हराम हो गई है।
मंगलवार सुबह आदमखोर बाघिन ग्राम धनपुर घासी स्थित एक ग्रामीण के गन्ने के खेत में दिखाई देने से इस क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में आ गए।
4 of 5
combing for man eater tigress
- फोटो : AmarUjala
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दिए जाने पर इस खेत की शिकारियों व वन कर्मियों द्वारा घेराबंदी करने के साथ ही हाथियों से कांबिंग शुरू की गई तथा खेत के समीप कैमरे लगाने के साथ ही बाघिन की निगरानी के लिए मचान भी तैयार किया गया है।
5 of 5
combing for man eater tigress
- फोटो : AmarUjala
इस क्षेत्र में दो पिंजरे लगाने के साथ ही पिंजरे के समीप बकरा भी बांधा गया है। अभियान की कमान संभाले एसडीओ कलम सिंह बिष्ट, रेंजर लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि अब बाघिन के मूवमेंट को देखा जा रहा है। समय रहते उसको मार दिया जाएगा।