फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोटद्वार में बारिश से तबाही: पनियाली गदेरे का दिखा रौद्र रूप, घरों और आर्मी कैंप में घुसा पानी, दो कारें बही

Tue, 08 Aug 2023 08:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Aug 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
Flood Like Condition in Uttarakhand Kotdwar After Heavy rainfall and River overflow
कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश से कोटद्वार भाबर क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर आने से इसके तटवर्ती इलाकों में लोग सहमे रहे। पनियाली गदेरे के उफान से गबर सिंह कैंप और कौड़िया के घरों में गदेरे का पानी घुस गया। लोग मूसलाधार बारिश में घरों से निकलकर छत पर आ गए। घर में करीब दो फीट तक भरे मलबे में लोगों का सारा सामान खराब हो गया है। वहीं, करीब आठ घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण करीब 200 घरों में पानी घुसा है। दो कारों के भी बहकर शहर में आई हैं। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंचकर लोगोें को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह रही है। वहीं, खोह नदी और पनियाली गदेरे के किनारे से घरों को खाली कराया। 

उत्तराखंड में बारिश का कहर: पहाड़ से मैदान तक बरसी आफत, कई लोग बहे, भवन हुए ध्वस्त, तबाही बयां करती तस्वीरें

पार्षद सुभाष पांडे ने बताया कि कौड़िया में बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। लोगों को घरों से बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। उधर, सेना के गबर सिंह कैंप में पनियाली गदेरे का पानी घुसने से भारी नुकसान होने की आशंका है।

Flood Like Condition in Uttarakhand Kotdwar After Heavy rainfall and River overflow
कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

वहीं मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से यहां बनाया गया 300 मीटर स्पान का ह्यूमपाइप कॉजवे डूब गया और 12 मजदूर फंस गए जिन्हें देर शाम लोनिवि और स्थानीय पुलिस ने जेसीबी की मदद से निकाल लिया। वहीं पनियाली समेत सभी नदी-नाले उफान होने से लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

Flood Like Condition in Uttarakhand Kotdwar After Heavy rainfall and River overflow
कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

बीते 13 जुलाई को मालन पुल टूटने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही के लिए मालन नदी पर ह्यूमपाइप कॉजवे बनाया गया था। सोमवार रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण यहां कॉजवे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood Like Condition in Uttarakhand Kotdwar After Heavy rainfall and River overflow
मालन नदी पर बने वैकल्पिक पुल बहे - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को यहां लोनिवि के 12 मजदूर कॉजवे की मरम्मत कर रहे थे लेकिन मालन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और मजदूर यहां फंस गए। जबकि कॉजवे पानी में डूब गया। वहीं शाम करीब चार बजे से कंडी मार्ग पर भी यातायात बाधित चल रहा है।

विज्ञापन
Flood Like Condition in Uttarakhand Kotdwar After Heavy rainfall and River overflow
कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

बारिश का सिलसिला जारी होने से अभी लोनिवि नदी का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहा है। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। प्रशासन ने दो पहिया और छोटे वाहनों को मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग से आवाजाही करने को कहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed