फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Destination: इस जगह पर शादी करने के लिए बढ़ा क्रेज, मार्च 2024 तक बुकिंग फुल, शिव-शक्ति हुए थे यहां एक

Mon, 03 Jul 2023 05:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Jul 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Famous Wedding Destination Uttarakhand Triyuginarayan Temple Shiva Parvati love story Sawan Somvar 2023
त्रियुगीनारायण - फोटो : amar ujala

पिछले कुछ समय से वेडिंग डेस्टिनेशन का चलन काफी बढ़ गया है। नई पीढ़ी शादी के लम्हों को यादगार बनाने के लिए अच्छी जगह की तलाश करती है। इसी बीच उत्तराखंड की एक ऐसी खबूसूरत जगह वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में  खूब चर्चा में आई है। यहां  कई हस्तियां विवाह के बंधन में बंध चुकी है।



शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में नई पीढ़ी में विवाह करने का क्रेज खूब बढ़ रहा है। इस स्थान पर विवाह के लिए मार्च 2024 तक की बुकिंग मिल चुकी है। जबकि इस वर्ष मकर संक्रांति से अभी तक 50 से अधिक शादियां हो चुकी हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सोनप्रयाग से 13 किमी की दूरी पर स्थित त्रियुगीनारायण में प्रतिवर्ष विवाह आयोजनों की संख्या बढ़ रही है।

कई हस्तियां विवाह बंधन में बंध चुकी
इस पावन स्थल पर भगवान शिव और पार्वती की विवाह से जुड़े सभी साक्ष्य मौजूद हैं। सप्तवेदी की अखंड ज्योति तीन युगों से जल रही है। इस अखंड ज्योति के दर्शन कर वहां लकड़ी अर्पित करनी होती है। साथ ही मंदिर परिसर के जिस पत्थर पर राजा हिमालय ने अपनी पुत्री पार्वती का कन्यादान किया था वह भी मौजूद है।

मंदिर में प्राचीन कुंड भी हैं जिनकी अपनी विशेष महत्ता है। पिछले दो दशक में यहां कई हस्तियां विवाह बंधन में बंध चुकी हैं जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सीरियल अभिनेत्री कविता कौशिक, निकिता शर्मा, अभिनेता जितेंद्र असेड़ा, आईपीएस अधिकारी अपर्णा गौतम, आईएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल, एसडीएम जितेंद्र वर्मा शामिल हैं।

Famous Wedding Destination Uttarakhand Triyuginarayan Temple Shiva Parvati love story Sawan Somvar 2023
Triyuginarayan Temple

त्रियुगीनारायण में विवाह आयोजन के लिए तीर्थ पुरोहित समिति में पंजीकरण कराना होता है, इसके लिए 1100 रुपये शुल्क निर्धारित है। पंजीकरण में दुल्हा-दुल्हन का नाम, पता और विवाह की तिथि का उल्लेख होता है। इसी शुल्क से समिति मंडप में बैठने की व्यवस्था करती है साथ ही कलश भी समिति का होता है।

Famous Wedding Destination Uttarakhand Triyuginarayan Temple Shiva Parvati love story Sawan Somvar 2023
त्रियुगीनारायण - फोटो : amar ujala

प्रदेश सरकार की घोषणा के पांच वर्ष बाद भी त्रियुगीनारायण वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित नहीं हो पाया है। वर्ष 2018 में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने त्रियुगीनारायण को उत्तराखंड का वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की घोषणा की थी लेकिन न तो यह वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हुआ न ही यहां मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Wedding Destination Uttarakhand Triyuginarayan Temple Shiva Parvati love story Sawan Somvar 2023
triyuginarayan
यही नहीं मंदिर के पुजारियों व तीर्थपुरोहितों के लिए शौचालय तक की सुविधा नहीं है। मंदिर मार्ग की हालत अच्छी नहीं है। त्रियुगीनारायण के लोगों को बुखार की दवा के लिए 13 किमी की दूरी तय कर सोनप्रयाग या फिर 28 किमी दूर फाटा की दौड़ लगानी होती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मौसम की सटीक जानकारी के लिए प्राइवेट एजेंसियों की सेवाएं लेगी सरकार, यहां पढ़िए पूरा प्लान
 
विज्ञापन
Famous Wedding Destination Uttarakhand Triyuginarayan Temple Shiva Parvati love story Sawan Somvar 2023
त्रियुगीनारायण - फोटो : amar ujala

त्रियुगीनारायण में इस वर्ष मकर संक्रांति से अभी तक 50 से अधिक विवाह हो चुके हैं। मई-जून माह में ही 30 विवाह हुए हैं। वर्ष 2022 में पूरे सीजन में 85 विवाह आयोजन हुए थे। यहां मार्च 2024 तक की शादी की बुकिंग हो चुकी है। - सर्वेश्वानंद सेमवाल, सचिव तीर्थपुरोहित समिति, त्रियुगीनाराययण।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed