फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   esma on Uttarakhand Government doctors and employees strike

सरकारी डॉक्टरों व कर्मचारियों की हड़ताल पर उत्तराखंड सरकार ने लगाया एस्मा

Mon, 24 Dec 2018 09:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Dec 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
esma on Uttarakhand Government doctors and employees strike
Trivendra Singh Rawat

सरकारी डॉक्टरों व कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार ने एस्मा लागू कर दिया है। निजी अस्पतालों की हड़ताल को देखते हुए सरकार ने एहतियातन यह फैसला लिया है। छह माह तक राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत चिकित्सक व सभी चिकित्सा कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाई गई।

विज्ञापन


इस संबंध में शासन ने एस्मा लागू करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर काम शुरू कर दिया है। क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के विरोध में प्रदेश भर के निजी अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सिंग होम व क्लीनिक संचालकों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इसे देखते हुए सरकार ने एस्मा लागू कर सरकारी डॉक्टरों व चिकित्सा कर्मचारियों की हड़ताल पर छह माह तक रोक लगा दी है।

विज्ञापन

राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य सचिव नितेश कुमार झा की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। सरकारी डॉक्टरों व चिकित्सा कर्मचारियों की सेवा को आपातकालीन सेवा घोषित किया गया। जिससे सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर व अन्य कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं होेंगे। सोमवार से प्रदेश भर में निजी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर रहेेंगे।

मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए शासन ने एहतियातन एस्मा लागू के आदेश जारी किए हैं। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से भी सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए। उधर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार समाप्त कर काम शुरू कर दिया है। बता दें कि 19 व 20 दिसंबर को एनएचएम कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed