अगर आपको अपने पीएफ एकाउंट से पैसा निकालना है या ट्रांसफर करना है तो इसके लिए नियम में बदलाव कर दिया गया है। अब इस तरह से आप पैसा निकाल पाएंगे।
पीएफ निकालने की प्रक्रिया हमेशा से ही काफी मुश्किल रही है। ऐसे में इस एक फार्म से आप बिना एम्प्लायर के हस्ताक्षर के पैसा निकाल पााएंगे। जिन लोगों के पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) है, उनके लिए EPFO ने एक नया फॉर्म जारी किया है। PF के ट्रांसफर या निकासी के लिए इस फॉर्म पर एंप्लॉयर से किसी तरह का प्रमाण या मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी।
इसके लिए EPFO द्वारा जारी UAN आधारित फॉर्म 19 का इस्तेमाल कीजिए। यह सुविधा उन्हीं लोगों के लिए है जिनके UAN सक्रिय हैं, केवाईसी पूरी हो चुकी है और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक है।
अभी इस फॉर्म को ऑफलाइन ही जमा करना है लेकिन जल्द ही EPFO इसे ऑनलाइन करने वाला है। अगर आपने अभी तक केवाईसी और आधार लिंक नहीं किया है तो ऐसा करें। इससे आपका आधार लिंक हो जाएगा।
आधार को लिंक करने के लिए http://www.epfindia.com/site_en/ पर जाएं। अपने UAN नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। जो पेज खुलेगा उसमें सबसे ऊपर Manage बटन पर क्लिक करें। वहां एक लिस्ट खुलेगी जिसमें से आपको KYC पर क्लिक करके आपका काम हो जाएगा।