फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   daughter does cremation of father

बेटी ने पिता को मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का फर्ज

Sat, 04 Feb 2017 06:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 04 Feb 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
 daughter does cremation of father
cremation - फोटो : amar ujala

सामाजिक पंरपराओं को तोड़ते हुए एक बेटी ने पिता के शव को मुखाग्नि देकर बटे का फर्ज निभाया। इस दृश्य को देखकर अंतिम संस्कार में उमड़े लोगों की आंखें छलक आई।

विज्ञापन

    
पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे 45 वर्षीय हरिओम अरोड़ा निवासी आवास विकास ऋषिकेश का हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट में उपचार चल रहा था।

देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके आवास पर लाया गया।

काजल को बेटे की तरह मानते थे पिता

 daughter does cremation of father
cremation

दोपहर आवास से अंतिम यात्रा चंद्रेश्वरनगर स्थित श्मशान घाट पहुंची। दिवंगत हरिओम की दो बेटिया हैं। लिहाजा श्मशान घाट पर बड़ी बेटी 19 वर्षीय काजल ने पुत्रधर्म निभाते हुए पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।

पारिवारिक मित्र विकास तेवतिया ने बताया कि दिवंगत हरिओम की आवास विकास में कॉस्मेटिक शॉप है। पत्नी गृहणी है।

बड़ी बेटी हिमालयन इंस्टीटयूट में व्यावसायिक कोर्स कर रही है और छोटी बेटी बरखा नौवीं कक्षा की छात्रा है। काजल ने बताया कि पिता उन्हें बेटे की तरह मानते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed