स्कूल वैन रेप: दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आए बच्ची के माता-पिता, किया बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल की बच्ची संग स्कूल वैन में 15 दिन तक हैवानियत करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं इसके बाद सामने आए बच्ची के परिजनों ने भी स्कूल प्रबन्धन के खिलाफ बड़ा खुलासा किया है।
स्कूल वैन में मासूम से दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को हल्द्वानी में जनाक्रोश भड़क उठा। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना से क्षुब्ध लोगों ने स्कूल पर धावा बोल दिया और तोड़फोड़ करने की कोशिश की। स्कूल प्रबंधन का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के अफसरों का घेराव कर उनको खूब खरीखोटी सुनाई।
स्कूल प्रबंधन का पुतला फूंका
स्कूल प्रबंधन का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के अफसरों का घेराव कर उनको खूब खरीखोटी सुनाई। इधर, पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
स्कूल में कार्यरत कर्मियों का सत्यापन न कराने पर प्रबंधक के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश कर दिया। स्कूल प्रबंधन की भूमिका को भी जांच के दायरे में शामिल कर लिया है। बृहस्पतिवार तक मामले में तहरीर देने से बच रहे माता-पिता भी शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सामने आ गए।
बच्ची का कॅरियर खराब करने की धमकी दी थी
पिता ने प्रार्थनापत्र में बताया कि बेटी ने चालक और परिचालक द्वारा गलत कृत्य करने के बारे में अपनी मां को बताया था। वह अपने व्यवसाय के सिलसिले में दूर चला गया था। शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने उसे बुलाया। स्कूल प्रबंधन से जुड़ी दो महिलाओं और एक पुरुष ने बेटी का भविष्य चौपट कर देने की धमकी देकर चुप रहने को कहा था।
साथ ही बदनामी के बाद कहीं एडमिशन नहीं होने देने की चेतावनी दी थी। धमकी देने वालों की वह शिनाख्त कर सकता है। इस मामले में पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। एसएसपी ने प्रार्थनापत्र लेने के बाद उसे जांच में शामिल करने का आश्वासन दिया।
एसएसपी के अनुसार दोनों ने अपना गुनाह कुबूल
एसएसपी के अनुसार दोनों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। मामले की विवेचक उप निरीक्षक लता बिष्ट ने मासूम का मेडिकल मुआयना कराया है। दो डॉक्टरों की राय जुदा होने से अब मेडिकल बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जानी है।
एसएसपी के अनुसार पुलिस को दिए बयान में मासूम के माता-पिता ने भी घटना होने की बात स्वीकारी है। एसएसपी के अनुसार स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। ऐसे स्कूल की भूमिका को भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है।