फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: दो कोरोना संक्रमित आने के बाद हरिद्वार का पांवधोई क्षेत्र पूरी तरह सील, पीएसी तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी

Wed, 08 Apr 2020 09:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Apr 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: haridwar panw dhoi Area Seal after Found Two Corona positive case
- फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के दो जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने पांवधोई क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया है। एहतियातन जटवाड़ा पुल से दुर्गा चौक तक भी आवाजाही बंद कर दी है। इस क्षेत्र में कोई दुकान नहीं खुलेगी और दूधिया व सब्जी विक्रेता भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे। 

Coronavirus Lockdown Uttarakhand: haridwar panw dhoi Area Seal after Found Two Corona positive case
- फोटो : अमर उजाला

जरूरत पड़ने पर प्रशासन ही मदद करेगा। क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाने के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। मंगलवार देर रात को सिविल अस्पताल में भर्ती पांवधोई निवासी एक मरीज के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई। उसे रात में मेला अस्पताल में भर्ती कर दिया। इसी के साथ दोपहर को पांवधोई निवासी एक अन्य युवक की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई।

Coronavirus Lockdown Uttarakhand: haridwar panw dhoi Area Seal after Found Two Corona positive case
- फोटो : अमर उजाला

एक क्षेत्र से दो जमातियों के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। इससे तड़के सीओ अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस भारी संख्या में पांवधोई पहुंची और पूरे क्षेत्र के रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई। पूरे क्षेत्र में मुनादी कराई गई कि कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: haridwar panw dhoi Area Seal after Found Two Corona positive case
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह आदि अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इंतजाम का जायजा लिया। उन्होंने पांवधोई के साथ कस्साबान को भी सील कर दिया है। निगरानी के लिए पीएसी लगा दी गई।

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: haridwar panw dhoi Area Seal after Found Two Corona positive case
- फोटो : अमर उजाला

पांवधोई क्षेत्र के साथ आसपास की कॉलोनियों की छोटी-छोटी गलियों में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा लगाए गए हैं। पूरे क्षेत्र की मॉनिटरिंग के लिए कोतवाली में कंट्रोल रूम बना दिया है। एसएसपी ने बताया कि यदि कोई नियम तोड़ता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed