फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra: शिवभक्त ध्यान दें, अब केदारनाथ धाम में सुबह पांच बजे से हो रहे बाबा के दर्शन, एक बदलाव ये भी हुआ

Tue, 05 Jul 2022 12:23 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी रुद्रप्रयाग। 
संवाद न्यूज एजेंसी रुद्रप्रयाग।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra darshan is now start in Kedarnath from five in morning
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने व बंद करने के समय में बदलाव किया है। साथ ही आम श्रद्धालुओं के लिए भी दर्शनों का समय कम कर दिया है। अब सुबह पांच बजे से केदारनाथ मंदिर में धर्म दर्शन शुरू हो रहे हैं। वहीं, सांयकालीन आरती व श्रृंगार दर्शन के बाद रात्रि को नौ बजे मंदिर को बंद किया जा रहा है। मानसून के सक्रिय होने व यात्रियों की कम होती संख्या को ध्यान में रखते नई व्यवस्था बनाई गई है।


 

Chardham Yatra darshan is now start in Kedarnath from five in morning
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

6 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस बार रिकॉर्ड श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। धाम में 59 दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा 850014 पहुंच गया है। मई व जून माह में सुबह चार बजे से रात्रि 11 बजे तक बाबा के दर्शन कर रहे थे। लेकिन अब, मानसून सक्रिय होने के साथ ही कम होती यात्रियों की संख्या को देखते हुए बीकेटीसी ने केदारनाथ में सुबह कपाट खोलने, धर्म दर्शन, दोपहर को भोग व विश्राम और सांयकालीन आरती के बाद कपाट बंद करने के समय में भी बदलाव किया है। 


 
Chardham Yatra darshan is now start in Kedarnath from five in morning
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

एक जुलाई से शुरू हुई इस नई व्यवस्था के तहत केदारनाथ में सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोले जा रहे हैं, जबकि आम श्रद्धालुओं को सुबह पांच बजे से बाबा के दर्शन कराए जा रहे हैं। अपराह्न तीन बजे बाबा केदार को भोग लगाने के बाद मंदिर की साफ-सफाई व विश्राम के बाद शाम 5 बजे से पुन: मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra darshan is now start in Kedarnath from five in morning
केदारनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, 6.30 से 7 बजे तक सांयकालीन आरती हो रही है। इसके बाद रात्रि 9 बजे मंदिर के कपाट बंद किए जा रहे हैं। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि यात्रियों की घटती संख्या को ध्यान में रखते हुए कपाट खोलने व दर्शनों के समय में परिवर्तन किया गया है। 


 
विज्ञापन
Chardham Yatra darshan is now start in Kedarnath from five in morning
केदारनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
लॉकर रूम के लिए सीएस को लिखेंगे पत्र

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव को केदारनाथ में यात्रियों के लिए लॉकर रूम की सुविधा को लेकर पत्र लिखेंगे। कहा कि केदारनाथ मंदिर के अंदर मोबाइल फोन को पूर्णरूप से वर्जित किया जा रहा है। इसके लिए, यात्री अपना मोबाइल फोन सुरक्षित स्थान पर रखे, इसके लिए लॉकर रूम जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed