फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Special Places Visit Enjoy sailing in Maneri Lake Uttarkashi Uttarakhand News in hindi

Chardham Yatra 2024: यात्रा के साथ नौकायन का भी लुत्फ उठा पाएंगे श्रद्धालु, गंगोत्री धाम के पड़ाव पर है ये झील

Sat, 04 May 2024 04:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 May 2024 04:41 PM IST
सार

जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से झील में नौकायन शुरू किया गया है। दो माह पूर्व साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवक-युवतियों को नौकायन का प्रशिक्षण दिया गया था।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Special Places Visit Enjoy sailing in Maneri Lake Uttarkashi Uttarakhand News in hindi
उत्तरकाशी के मनेरी झील में नौकायन का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा के साथ श्रद्धालु इस वर्ष तीर्थयात्री मनेरी में नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे। जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना प्रथम की झील में नौकायन शुरू किया गया है। इससे यहां पर चारधाम यात्रा के साथ साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा।

विज्ञापन

जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से जोशियाड़ा झील के बाद अब मनेरी झील में भी नौकायन शुरू किया गया है। करीब दो किमी के क्षेत्र में फैली इस झील में यात्रा पर आने वाले यात्री नौकायन में कयाकिंग सहित स्पीड बोट और जेट अटैक जैसी नाव का लुत्फ उठा सकते हैं। समिति की ओर से स्थानीय युवाओं की भागीरथी आउटडोर एसोसिएशन को मनेरी झील में नौकायन के संचालन का जिम्मा दिया गया है।

विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम पंवार का कहना है कि जोशियाड़ा झील में नौकायन के लिए स्थानीय लोग और पर्यटक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, मनेरी झील में चारधाम यात्रा के दौरान अच्छी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है, क्योंकि झील गंगोत्री हाईवे से सटी हुई है। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग ने जोशियाड़ा झील की तर्ज पर मनेरी झील में नौकायन शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी का कहना है कि मनेरी झील में दो माह पूर्व साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवक-युवतियों को नौकायन का प्रशिक्षण दिया गया था। यात्रा के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनेरी झील में भी नौकायन शुरू किया गया है, जिससे स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।


 

ये है शुल्क

कयाकिंग के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपये और स्पीड बोट और जेट अटैक बोट के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग को प्रस्ताव दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024:  अति संवेदनशील है केदारनाथ पैदल मार्ग, कदम-कदम पर भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा

कैसे पहुंचे

चारधाम यात्रियों के लिए मनेरी झील गंगोत्री धाम के पड़ाव पर स्थित है, जो जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर है। बस और टैक्सी से मनेरी पहुंचा जा सकता है। जहां तीर्थयात्री व पर्यटक मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना के प्रथम चरण बांध की झील में नौकायन का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed