हरिद्वार महाकुंभ के संपन्न होने के बाद मई माह में उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भी शुरू हो जाएगी। केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई को मेष लग्न में सुबह पांच बजे खोले जाएंगे। इसके बाद छह माह तक देश-विदेश के श्रद्धालु धाम में ही आराध्य के दर्शन व पूजा-अर्चना कर सकेंगे। भगवान बद्री विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 18 मई प्रातः 4:15 पर खोल दिए जाएंगे। गाडू घड़ा यात्रा 29 अप्रैल को सुनिश्चित की गई है। श्री गंगोत्री धाम व यमनोत्री धाम के कपाट 14 मई को खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चारधाम यात्रा के लिए दो करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। चारधाम यात्रा व्यवस्था के लिए आयुक्त, गढ़वाल मंडल को दो करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चारधाम यात्रा व्यवस्था के तहत रुद्रप्रयाग में 16 नग तथा केदारनाथ पैदल मार्ग पर 94 नग अस्थायी शौचालयों, मूत्रालयों के निर्माण, मरम्मत कार्य एवं सफाई व्यवस्था संबंधी कार्य के लिए एक करोड़ चार लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक ने केदारनाथ यात्रा को लेकर कोतवाली, चौकी व थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए व्यवस्थाओं पर चर्चा की है।
चारधाम यात्रा 2021: इस दिन से शुरू होगी चारधाम यात्रा, यहां पढ़ें कब खुलेंगे आम दर्शनों के लिए कपाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 01 Apr 2021 06:06 PM IST
सार
हरिद्वार महाकुंभ के संपन्न होने के बाद मई माह में उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन