फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ धाम: 20 कुंतल फूलों से सजा बदरी विशाल का धाम, आज खुलेंगे मंदिर के कपाट, देखें तस्वीरें...

Mon, 17 May 2021 06:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 May 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2021: Badrinath dham Decorated with 20 Quintal Flowers Before Door Opening photo
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार (18 मई) को पुष्य नक्षत्र और वृष लग्न में ब्रह्ममुहूर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर खोल दिए जाएंगे। देवस्थानम बोर्ड की ओर से धाम के कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।



उत्तराखंड : आज खुले कपाट, अब 18 मई को नए स्वर्ण मुकुट से सुशोभित होगा भगवान केदार का स्वयंभू लिंग 

नारायण फ्लावर ऋषिकेश व बदरी-केदार पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश की ओर से बदरीनाथ धाम के सिंहद्वार व अन्य देवालयों को 20 कुंतल फूलों से सजाया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर के हक-हकूकधारियों के साथ ही धर्माधिकारी, आचार्य ब्राह्मणों को ही धाम में जाने की अनुमति दी गई है।

केदारनाथ धाम : शुभ मुहूर्त में खुले कपाट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

सोमवार सुबह नौ बजे योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के साथ कुबेर व उद्धव जी की उत्सव डोली और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई और पूर्वाह्न 11 बजे धाम पहुंच गई।

धाम के कपाट खुलने पर कुबेर और उद्धव जी बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) में स्थापित कर दिए जाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बदरीनाथ धाम परिसर, तप्तकुंड और आस्था पथ को सैनिटाइज किया गया है।

Char dham yatra 2021: Badrinath dham Decorated with 20 Quintal Flowers Before Door Opening photo
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ बस अड्डे के समीप सभी वाहनों को सैनिटाइज करने के बाद ही धाम की ओर भेजा जा रहा है। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि बदरीनाथ में मौसम सुहावना बना है।

Char dham yatra 2021: Badrinath dham Decorated with 20 Quintal Flowers Before Door Opening photo
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कपाट खुलने की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। वहीं, सोमवार को चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट सोमवार को सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर मंत्रोच्चारण के साथ खोल दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Char dham yatra 2021: Badrinath dham Decorated with 20 Quintal Flowers Before Door Opening photo
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान मंदिर में पहुंचे भक्तों के रुद्रनाथ के जयकारों के साथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हुई। पहली पूजा विश्व कल्याण और देश को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के लिए की गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर में सीमित भक्तों को ही जाने की अनुमति दी गई है। रुद्रनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के मुख की पूजा होती है।

विज्ञापन
Char dham yatra 2021: Badrinath dham Decorated with 20 Quintal Flowers Before Door Opening photo
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

कपाट खुलने के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखा गया। भक्तों ने सामाजिक दूरी का पालन किया। इस दौरान सीमित संख्या में पुजारी समेत हक हकूकधारी, भगवान की सेवा से जुड़े लोग ही मंदिर में रहे। इस मौके पर सतेंद्र रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट के साथ ही सगर और ग्वाड़ गांव के भक्तगण मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed