बदरीनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 15 मई को तड़के चार बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे। इससे पहले आज भगवान बदरी विशाल के धाम को 10 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। बदरीनाथ सिंह द्वार, मंदिर परिसर, परिक्रमा स्थल, तप्त कुंड के साथ ही विभिन्न स्थानों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश की ओर से मंदिर को सजाया गया है।
10 क्विंटल फूलों से सजा भगवान बदरी विशाल का धाम, तस्वीरों में देखें बदरीनाथ धाम की अद्भुत छटा...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 15 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन