फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Champawat By-Election Result, BJP confident of victory, flowers brought from Bareilly, special sweets prepared

CM Pushkar Singh Dhami: नतीजे आते ही तुरंत चंपावत में आभार सभा करेंगे मुख्यमंत्री, बरेली से मंगवाए गए फूल, पार्टी ने किए हैं खास बंदोबस्त

Fri, 03 Jun 2022 09:34 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Jun 2022 09:34 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट से त्यागपत्र देने वाले दो बार के विधायक कैलाश गहतोड़ी का कहना है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के रूप में चंपावत क्षेत्र के लोगों को विकास की गारंटी मिली है। सीएम धामी इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई देंगे। पार्टी पहले से ही सीएम की जीत को लेकर आश्वस्त थी।

विज्ञापन
Champawat By-Election Result, BJP confident of victory, flowers brought from Bareilly, special sweets prepared
जीत के जश्न की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव नतीजा आने के तुरंत बाद चंपावत मोटर स्टेशन में आभार सभा करेंगे। संक्षिप्त आभार सभा के बाद सीएम और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी सड़क मार्ग से टनकपुर-बनबसा जाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना ने बताया कि जीत के जश्न के लिए बरेली से फूल मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


मुंह मीठा करने का भी बंदोबस्त किया गया है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। सीएम शुक्रवार सुबह ही यहां पहुंचेंगे। भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत अब नई कर्म और धर्मस्थली है। लोगों के विश्वास के लिए उनका आभारी हूं। चंपावत क्षेत्र के लोगों के विश्वास की पूंजी मेरी ताकत है। अब यह विश्वास क्षेत्र के विकास को रफ्तार देगा। जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं रहेगी। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...शातिर गिरफ्तार: एक्ट्रेस अमृता सिंह के मामा की फर्जी वसीयत बनाने वाला अरेस्ट, बेशकीमती है मधुसूदन 'मामू' की यह संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट से त्यागपत्र देने वाले दो बार के विधायक कैलाश गहतोड़ी का कहना है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के रूप में चंपावत क्षेत्र के लोगों को विकास की गारंटी मिली है। सीएम धामी इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई देंगे। विधायक की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद अब वे और जिम्मेदारी से लोगों के सुख-दुख के सहभागी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed