देश के सभी राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों, भारतीय प्रबंधन संस्थानों, केंद्र पोषित संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे।
यहां केंद्र सरकार की नेशनल एकेडमिक डिपॉजरी स्कीम के तहत ऑनलाइन डॉक्यूमेंट स्टोर बनेंगे। विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।
यूजीसी के सचिव डॉ. जसपाल एस संधू की ओर से जारी पत्र के मुताबिक केंद्र की एनएडी स्कीम के तहत सभी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में ऑनलाइन स्टोर बनेंगे। इसमें छात्र की डिग्री से लेकर सर्टिफिकेट तक की सॉफ्ट कॉपी सेव रखी जाएगी।
ऑनलाइन चेक हो जाएंगे सर्टिफिकेट
इसका मकसद यह है कि जब छात्र कहीं नौकरी करने के लिए जाए तो संबंधित संस्थान ऑनलाइन उसके प्रमाण पत्रों की सत्यता जांच सके। इसी साल से यह व्यवस्था सभी केंद्रीय और राज्यों के बोर्ड में भी हुई है।
5 of 5
ऑनलाइन सेव होंगे डॉक्यूमेंट
- फोटो : Getty
छात्रों के 10वीं, 12वीं के डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन स्टोर किए जा रहे हैं। इसके लिए दो कंपनियों को सरकार ने नामित किया है। सभी संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वह इनमें से किसी एक कंपनी से टाईअप करके अपने सभी प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन स्टोर करने की व्यवस्था शुरू कर दें।