उत्तराखंड के कोटद्वार में यूपी बार्डर पर स्थित आरपी पब्लिक स्कूल बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल सीबीएसई दसवीं के चार टॉपरों में शामिल हैं। 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं। रिमझिम कोटद्वार के गोविंदनगर की रहने वालीं हैं। उन्होंने रिमझिम ने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहतीं हैं। गोविंदनगर की रिमझिम के पिता नीरज अग्रवाल एमबीए हैं और उनकी कोटद्वार में ज्वैलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार है और मां अनामिका अग्रवाल गृहिणी हैं। रिमझिम ने बताया कि उन्होंने किसी भी विषय में ट्यूशन नहीं लिया है, बल्कि घर पर ही स्वयं पढ़ाई की है।
{"_id":"5b0e44b24f1c1b936e8b57aa","slug":"cbse-10th-result-2018-all-india-first-topper-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th Result 2018: 500 में से 499 अंक लाई उत्तराखंड की ये बेटी, दिए बड़े काम के टिप्स","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CBSE 10th Result 2018: 500 में से 499 अंक लाई उत्तराखंड की ये बेटी, दिए बड़े काम के टिप्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 31 May 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
rimjhim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
rimjhim
नतीजन उनके विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी और आईटी में 100-100 नंबर प्राप्त किए हैं। केवल गणित में 99 अंक हैं। वह बतातीं हैं कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन की जरूरत होती है। साथ ही मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने से पूरा ध्यान पढ़ाई पर ही केंद्रित रहता है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देतीं हैं।
rimjhim
रिमझिम के बड़े भाई नमन अग्रवाल नोएडा में अमेठी यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रहे हैं। रिमझिम की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह और शिक्षकगण गद्गद हैं। रिमझिम को पढ़ाई के अलावा गायन और बैडमिंटन खेलने का शौक है। रिमझिम बतातीं हैं कि वह स्कूल के अलावा हर दिन तीन घंटे पढ़ाई करतीं थीं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणामों में अपनी स्थापना के बाद पहली बार दून रीजन देश के फलक पर चमक बिखेरने में कामयाब रहा है। देहरादून रीजन के छात्रों ने 12वीं बल्कि के बाद अब 10वीं में भी ऑल इंडिया में टॉप कर इतिहास रच दिया है। इसके पीछे सीबीएसई दून में बीते दिनों में हुई परीक्षा और मूल्यांकन की कसरत को माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
file photo
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में देहरादून रीजन की छात्रा मेघना श्रीवास्तव के 500 में से 499 अंकों के साथ देश में टॉप करने के बाद अब 10वीं के परिणाम में भी देहरादून रीजन ने अपना जलवा कायम किया है। 10वीं में दून रीजन की दो छात्राओं रिमझिम अग्रवाल और नंदिनी गर्ग ने 500 में से 499-499 अंकों के साथ पूरे देश में टॉप किया है।
विज्ञापन
cbse result
देहरादून रीजन की स्थापना इलाहाबाद से हटकर वर्ष 2014 में हुई थी। स्थापना के पहले वर्ष से बेहतर रिजल्ट देने वाले देहरादून रीजन ने इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। स्थापना के वक्त दून रीजन में उत्तराखंड के 13 जिलों के अलावा यूपी के 21 जिले शामिल थे। इन जिलों की संख्या घटकर अब 15 रह गई है, लेकिन प्रदर्शन में बढ़ोतरी हुई है। 12वीं में पूरे देश में देहरादून रीजन पांचवें स्थान पर रहा था जबकि 10वीं में भी दून रीजन देश में पांचवें स्थान पर रहा है।
देहरादून रीजन में हमने सीबीएसई के निर्देशानुसार लगातार बेहतर परीक्षा और मूल्यांकन के लिए काम किया है। न केवल बोर्ड बल्कि स्कूलों के स्तर पर भी बोर्ड के विजन को आगे बढ़ाने में काफी काम किया गया है। हमने न केवल उत्तराखंड बल्कि यूपी के अपने जिलों में भी सीबीएसई की कार्यशालाएं कराई हैं। इसी का नतीजा लगातार बेहतर परिणामों के तौर पर सामने आया है। आगे भी बेहतर नतीजों के लिए प्रयासरत रहेंगे।
- रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई देहरादून
देहरादून रीजन में हमने सीबीएसई के निर्देशानुसार लगातार बेहतर परीक्षा और मूल्यांकन के लिए काम किया है। न केवल बोर्ड बल्कि स्कूलों के स्तर पर भी बोर्ड के विजन को आगे बढ़ाने में काफी काम किया गया है। हमने न केवल उत्तराखंड बल्कि यूपी के अपने जिलों में भी सीबीएसई की कार्यशालाएं कराई हैं। इसी का नतीजा लगातार बेहतर परिणामों के तौर पर सामने आया है। आगे भी बेहतर नतीजों के लिए प्रयासरत रहेंगे।
- रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई देहरादून