फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम का दिन: पर्यावरणविद् अनिल जोशी के आह्वान पर जुटे लोग... बसंत और वेलेंटाइन डे को लेकर पढ़ें ये खास संदेश

Wed, 14 Feb 2024 01:20 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Feb 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
Basant Panchami Valentine's Day Padma Bhushan Anil Prakash Joshi said should celebrate today as Nature Day
पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी - फोटो : अमर उजाला

पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी ने आज 14 फरवरी के दिन राजधानी देहरादून के गांधी पार्क से एक बड़ा संदेश दिया। उनके आह्वान पर यहां कई लोग जुटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज 14 फरवरी बसंत पचंमी को प्रकृति पर्व के रुप में मना लेना भी हमारा दायित्व है। ये वो समय है जब सब कुछ बदलता है। और प्रकृति का व्यवहार भी बदलता है। कहा कि ये घटनाक्रम ही है कि आज वेलेंटाइन्स डे भी है।



ये प्रेम का पर्व है.. तो प्रकृति से प्रेम करने का ये पर्व हमारे लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि सब कुछ आज प्रकृति की देन है। हम इसे इस संदर्भ में देखें कि आज हम जो कुछ भी मना रहे हैं वो इस प्रकृति की ही देन है। इसलिए प्रकृति को प्रणाम करें। 


अनिल प्रकाश जोशी एक पर्यावरणविद्, हरित कार्यकर्ता और हिमालयन पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संगठन (हैस्को) के संस्थापक हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेचर नेटवर्क देश भर में प्रकृति पर्व को एक उत्सव के रूप में मनाने के लिए व लोगों का प्रकृति के उपकारों के प्रति और इसे  प्रणाम करने के लिए एक प्रयास है।

Trending Videos
Basant Panchami Valentine's Day Padma Bhushan Anil Prakash Joshi said should celebrate today as Nature Day
पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी - फोटो : अमर उजाला
देश में विभिन्न राज्यों में इसको पर्व के रूप में मनाया गया। वह प्रकृति के उपकारों पर चिंतन मंथन व इसके संरक्षण के लिए पहल करने का एक प्रयास है।
Basant Panchami Valentine's Day Padma Bhushan Anil Prakash Joshi said should celebrate today as Nature Day
गांधी पार्क में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

बसंत पंचमी के इस अवसर पर प्रकृति के उपकारों को याद करने के लिए देशभर में महिला संगठनों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों, बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने विभिन्न रूप से मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami Valentine's Day Padma Bhushan Anil Prakash Joshi said should celebrate today as Nature Day
डॉ किरन ( हैस्को) - फोटो : अमर उजाला

ख़ासतौर से बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश व राजस्थान में लोगों ने अपने-अपने तरीक़े से प्रकृति दिवस मनाया। इसी कड़ी में उत्तराखंड, देहरादून के गांधी पार्क में सभी प्रकृति प्रेमियों ने एक दूसरे से गले मिल व तिलक लगाकर सामूहिक रूप से प्रकृति दिवस को मनाया। साथ ही बसंत पंचमी को प्रकृति के पर्व के रूप में भी समझने समझाने के लिए  सामूहिक दायित्वों व प्रयत्नों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Basant Panchami Valentine's Day Padma Bhushan Anil Prakash Joshi said should celebrate today as Nature Day
डॉ हिमानी (हैस्को) - फोटो : अमर उजाला

लोगों को प्रकृति से जोड़ने के लिए सब की भागीदारी सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया गया। इस दौरान डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि अब समय है कि हमें प्रकृति को प्रणाम करना चाहिए। आज तक हमने लगातार प्रकृति को नकारा है। अब ये बसंत पंचमी का अवसर है जहां हम देशभर में ये आह्वान कर सकते हैं कि प्रकृति के लिए भी हमे उतना ही गंभीर होना चाहिए जितना कि हम अपनी आवश्यकताओं व अन्य प्राथमिकताओं के प्रति गंभीर होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed