फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badrinath Highway: दरका मुसीबतों का पहाड़, लामबगड़ में 20 मीटर हिस्सा बहा, दस घंटे फंसे रहे यात्री, तस्वीरें

Sun, 30 Jul 2023 02:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/जोशीमठ (;चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/जोशीमठ (;चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 30 Jul 2023 02:11 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Rain News: Badrinath Highway Blocked in Chamoli Traffic Jam See Photos
बदरीनाथ हाईवे: यात्रियों को निकालती पुलिस - फोटो : amar ujala

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को खचड़ा नाला और लामबगड़ नाले में करीब 10 घंटे तक बाधित रहा। लामबगड़ नाले में हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया है। यहां सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी भी नाले में पानी अधिक होने के कारण छोटे वाहन फंसे हैं।

पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की मौजूदगी में यात्रा वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। छिनका में भी पहाड़ी से मलबा आने के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रुकी रही। शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश से लामबगड़ नाले में बदरीनाथ हाईवे करीब 20 मीटर तक बह गया।

यहां पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर हाईवे पर आ गए। खचड़ा नाले के भी ऊफान पर आने से हाईवे नाले में तब्दील हो गया। शनिवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस प्रशासन को लामबगड़ और खचड़ा नाले में हाईवे के अवरुद्ध होने की सूचना मिली, जिस पर बदरीनाथ धाम से लौट रहे करीब 500 यात्रियों को धाम में ही रोक लिया गया, जबकि धाम की ओर जा रहे करीब 1000 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर और लामबगड़ में रोक लिया गया।

Uttarakhand Rain News: Badrinath Highway Blocked in Chamoli Traffic Jam See Photos
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala

बीआरओ की ओर से सुबह सात बजे बारिश धीमी होने पर जेसीबी से हाईवे को खोलने का काम शुरू किया गया। बोल्डरों को अलकनंदा साइड निस्तारित किया। जिसके बाद पानी की निकासी की गई। अपराह्न करीब तीन बजे यहां वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। छोटे वाहनों के पत्थरों में फंसने के कारण तीर्थयात्रियों को कुछ दूरी तक पैदल आवाजाही करनी पड़ी। खचड़ा नाले में भी तीन बजे तक ही हाईवे सुचारू हो पाया। छिनका में भी अपराह्न दो बजे हाईवे पर मलबा आने से करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही।

Uttarakhand Rain News: Badrinath Highway Blocked in Chamoli Traffic Jam See Photos
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala

देश में अभी भी 10 स्टेट हाईवे सहित 213 सड़कें बंद हैं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि पुलों और सड़कों को पूर्ववत स्थिति में लाने के लिए अनुमानित 30522.60 लाख रुपये खर्च करने होंगे। अभी जिलों को 208.17 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। मानसून सीजन शुरू होने के बाद से 56 पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Rain News: Badrinath Highway Blocked in Chamoli Traffic Jam See Photos
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala

जारी बारिश के बीच गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे के बंद और खुलने का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री हाईवे ओजरी-डाबरकोट में मलबा आने के कारण करीब 6 घंटे रहा बंद। जिसे एनएच की मशीनरी ने आवाजाही के लिए खोला। तो वहीं गंगोत्री हाईवे भी धरासू के समीप करीब चार घंटे बंद रहा। जिसे बीआरओ ने आवाजाही के लिए सुचारू करवाया। जनपद में शनिवार सुबह से ही रूक-रूक बारिश जारी है। जिस कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर बंद और खुलने का सिलसिला जारी है। हाईवे की स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 


ये भी पढ़ें...चमोली करंट हादसा:  तीन फर्मों को देशभर में ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश, दर्ज किए गए  39 लोगों के बयान

विज्ञापन
Uttarakhand Rain News: Badrinath Highway Blocked in Chamoli Traffic Jam See Photos
फंसे यात्रीी - फोटो : amar ujala

स्थानीय लोगों को मार्ग खुलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यमुनोत्री हाईवे शनिवार सुबह ओजरी-डाबरकोट,खरादी सहित दोपहर में पालीगाड़ और तलोग में मलबा आने के कारण बंद रहा। जिसे एनएच विभाग ने अलग-अलग समय पर आवाजाही के लिए सुचारू करवाया। वहीं गंगोत्री हाईवे धरासू सहित सुनगर के समीप बंद रहा। जिसे बीआरओ की मशीनरी ने भी कड़ी मशक्कत के बाद आवाजाही के लिए सुचारू करवाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed